मंत्री श्री सखलेचा ने किया टेन्को सिस्टम की नई यूनिट का शुभारंभ

Updated on 20-12-2021 06:34 PM

भोपाल।  विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री ओमप्रकाश सखलेचा ने आज रविवार को इंदौर के सिंहासा आई.टी. पार्क में इंदौर टेन्को सिस्टम की नई यूनिट का शुभारंभ किया। इस अवसर पर जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट भी उपस्थित थे।

मंत्री श्री सखलेचा ने सिंहासा आईटी पार्क की विभिन्न गतिविधियों एवं भवन का अवलोकन किया। किये गये कार्य पर श्री सखलेचा ने संतुष्टि व्यक्त की। मंत्री श्री सखलेचा ने पार्क की बाउंड्री वाल का कार्य शीघ्रता से पूर्ण करने के निर्देश दिए। आईटी उद्योगपतियों द्वारा बताई गई पेयजल की समस्या के निदान लिए उन्होंने आश्वस्त किया कि वे जल्द ही इस विषय में उच्च अधिकारियों से चर्चा करेंगे।

मंत्रीद्वय को सिंहासा आईटी पार्क की गतिविधियों एवं निर्माण गतिविधियों के बारे मे एमपीएसईडीसी के महाप्रबंधक द्वारकेश सर्राफ एवं निर्माणकर्ता एजेंसी मप्र हाउसिंग बोर्ड के अधिकारियों ने अवगत कराया।

टेन्को सिस्टम की इस नई यूनिट में 500 एकड़ में फर्नीचर क्लस्टर और 100 एकड़ में टॉइज़ क्लस्टर स्थापित किए जा रहे हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
 24 June 2026
भोपाल : फेडरेशन ऑफ रिटेलर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एफआरएआई) मध्य प्रदेश शाखा ने आज भोपाल में ‘मॉडर्न मार्केट में अवैध व्यापार का सामना’ (कन्फ्रंटिंग इलिसिट ट्रेड इन मॉडर्न मार्केट) विषय पर…
Advt.