मंत्री श्री सखलेचा ने किया सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ

Updated on 09-12-2021 06:03 PM

भोपाल।  सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम, विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री ओमप्रकाश सकलेचा ने बुधवार को हरदा चयन वेयरहाउस इंडस्ट्रियल एरिया  हरदा में 4.27 करोड़ रुपये के सी.सी. रोड निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में मंत्री श्री सखलेचा और किसान-कल्याण तथा कृषि विकास मंत्री कमल पटेल द्वारा उद्योग संघ के नवीन कार्यकारिणी के पदाधिकारियों को पदभार ग्रहण कराया गया।

मंत्री श्री सखलेचा ने इस अवसर पर कहा कि एमएसएमई उद्योग से 1 एकड़ में 40 लोगों को रोजगार मिलता है। आत्मनिर्भर भारत तभी बनेगा जब हर हाथ को काम मिलेगा। उन्होंने हरदा में टिम्बर उद्योग का क्लस्टर बनाने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि एमएसएमई नए उद्योग को 40% अनुदान देगी, जिसमें उसकी बिल्डिंग एवं मटेरियल दोनों है। इसके अलावा भी अन्य सब्सिडी दी जा रही है। उन्होंने उद्योग संघ के नव-निर्वाचित पदाधिकारियों से परिचय प्राप्त किया। उन्होंने कार्यक्रम में हरदा जिले को उद्योग क्षेत्र में नम्बर वन बनाने के लिये सुझाव भी दिए।

कृषि मंत्री श्री पटेल ने कहा कि कृषि आधारित छोटे- छोटे उद्योगों के माध्यम से अधिकतम व्यक्तियों को रोजगार प्राप्त हो सकता है। किशान भाई कृषि आधारित उद्योग लगाकर अधिकतम लाभ अर्जित करें। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ग्रामीण क्षेत्र में रहने वालों के लिये स्वामित्व योजना लागू की है, इससे अब ग्रामीण अपनी आवासीय भूमि की गारंटी के आधार पर बैंक से लोन लेकर उद्योग लगा सकेंगे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
 24 June 2026
भोपाल : फेडरेशन ऑफ रिटेलर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एफआरएआई) मध्य प्रदेश शाखा ने आज भोपाल में ‘मॉडर्न मार्केट में अवैध व्यापार का सामना’ (कन्फ्रंटिंग इलिसिट ट्रेड इन मॉडर्न मार्केट) विषय पर…
Advt.