मंत्री श्री सारंग से राज्य ताईक्वांडो अकादमी के राष्ट्रीय पदक विजेताओं का हौसला बढ़ाया

Updated on 11-01-2024 11:49 AM

खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्री विश्वास कैलाश सारंग ने राष्ट्रीय ओपन ताईक्वांडो प्रतियोगिता और राष्ट्रीय स्कूल ताईक्वांडो चैम्पियनशिप के पदक विजेताओं से भेंट कर उनका हौसला बढ़ाया। टी.टी. नगर स्टेडियम में दोनों प्रतियोगिताओं के पदक विजेता खिलाड़ियों से मिलकर उन्होंने प्रसन्नता जाहिर की और भविष्य में उत्कृष्ट प्रदर्शन की शुभकामनाएँ दी। इस अवसर पर अपर मुख्य सचिव श्रीमती स्मिता भारद्वाज और खेल संचालक श्री रवि कुमार गुप्ता उपस्थित थे।

ओपन राष्ट्रीय ताईक्वांडो जूनियर एवं सीनियर चैम्पियनशिप 26 से 28 दिसम्बर, 2023 जयपुर, राजस्थान में 6 स्वर्ण और 5 काँस्य सहित कुल 11 पदक अर्जित किये थे। स्वर्ण पदक विजेताओं में हिम्मत अर्गल, अफताब इकबाल, डाली मालवीय, रागिनी मौर्या, आकांक्षा और शिवानी मालवीय शामिल थे। काँस्य पदक विजेताओं में दीपेश पाण्डे, हनी यादव, अफजल अली, अंशुल यादव और आशुतोष यादव शामिल थे।

67वीं राष्ट्रीय स्कूल ताईक्वांडो चैम्पियनशिप 31 दिसम्बर, 2023 से 5 जनवरी, 2024 तक बैतूल में 5 स्वर्ण, 2 सिल्वर और एक काँस्य सहित 8 पदक अर्जित किये थे। स्वर्ण पदक विजेताओें में आदित्य प्रजापति, शुभ यादव, हरमन सिंह गिल, पाखी रावत, मानसी कोरी, रजत पदक विजेताओं में पूनम मीणा, कनिष्ठा शर्मा, काँस्य पदक विजेता में सौभाग्य शर्मा शामिल थे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
Advt.