मंत्री श्री सारंग ने केंद्रीय खेल मंत्री श्री ठाकुर से नई दिल्ली में की मुलाकात

Updated on 19-02-2024 12:18 PM

सहकारिता, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्री विश्वास कैलाश सारंग ने नई दिल्ली में केंद्रीय सूचना प्रसारण, खेल एवं युवा मामलों के मंत्री श्री अनुराग सिंह ठाकुर से सौजन्य मुलाकात कर 2025 में आयोजित होने जा रहे 'नेशनल गेम्स 2025' के आयोजन का दायित्व मध्यप्रदेश को आवंटित करने के लिसे पत्र सौंपा।

मंत्री श्री सारंग ने कहा है कि मध्यप्रदेश में अंतर्राष्ट्रीय स्तर की खेल अधोसंरचना उपलब्ध है। प्रदेश में 5वें खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2022 का सफल आयोजन किया गया, इसी तरह दायित्व मिलने पर नेशनल गेम्स 2025 का आयोजन भी सफलतापूर्वक संपन्न होगा। मंत्री श्री सारंग और केंद्रीय मंत्री श्री ठाकुर के बीच मध्यप्रदेश में खेल गतिविधियों, अधोसंरचना विकास व युवा कल्याण सहित कई महत्वपूर्ण विषयों पर भी विस्तृत चर्चा हुई।

मध्यप्रदेश में अंतर्राष्ट्रीय स्तर की खेल अधोसंरचना उपलब्ध

मंत्री श्री सारंग ने पत्र में लिखा है कि मध्यप्रदेश द्वारा 5वें खेलों इण्डिया यूथ गेम्स 2022 का दिनांक 31 जनवरी से 11 फरवरी 2023 तक सफलतापूर्वक आयोजन किया गया है। मध्यप्रदेश खेलों के विकास हेतु सतत् प्रयासरत है तथा प्रदेश के प्रतिभावान खिलाडियों को चिन्हित कर उन्हें अंतर्राष्ट्रीय स्तर का खेल प्रशिक्षण व खेल संबंधी बेहतर सुविधाएँ उपलब्ध कराने के लिये मध्यप्रदेश में 18 खेलों की 11 खेल अकादमियां स्थापित की गई है। उन्होंने कहा कि इन सभी खेल अकादमियों में अंतर्राष्ट्रीय स्तर की खेल अधोसंरचना निर्मित की गई है। प्रदेश के भोपाल, इंदौर, ग्वालियर व जबलपुर में अंतर्राष्ट्रीय स्तर की खेल अधोसंरचना पूर्व से उपलब्ध है।

भोपाल के नाथू-बरखेड़ा में 985.76 करोड़ की लागत से बन रहा अंतर्राष्ट्रीय स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स

मंत्री श्री सारंग ने केंद्रीय मंत्री श्री ठाकुर को भोपाल के नाथू-बरखेड़ा में बन रहे अंतर्राष्ट्रीय स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स की जानकारी देते हुए लिखा कि मध्यप्रदेश शासन भोपाल को स्पोर्ट्स हब बनाने के लिये प्रयासरत है। नाथू-बरखेड़ा, भोपाल में 985.76 करोड़ रूपये की लागत से अंतर्राष्ट्रीय स्तर के स्पोर्टस कॉम्पलेक्स का निर्माण किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इस स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स में एथलेटिक्स, हॉकी, फुटबॉल, तैराकी के साथ ही मार्शल आर्ट के लिये भी अंतर्राष्ट्रीय स्तर का इन्फ्रा स्ट्रक्चर विकसित किया जायेगा।

मध्यप्रदेश में आवागमन के साथ खिलाड़ियों के लिये सुगम संसाधन उपलब्ध

मंत्री श्री सारंग ने पत्र में नेशनल गेम्स 2023 में मध्यप्रदेश के खिलाड़ियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन का उल्लेख करते हुए पत्र में लिखा कि गोवा में आयोजित नेशनल गेम्स-2023 में मध्यप्रदेश के 314 खिलाड़ियों द्वारा 37 खेलों में ऐतिहासिक प्रदर्शन कर 37 स्वर्ण, 36 रजत, 39 कांस्य, इस प्रकार कुल 112-पदक अर्जित कर देश में चौथा स्थान अर्जित किया है। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश देश का हृदय स्थल है तथा यहां देश के सभी हिस्सों से आवागमन के सुगम संसाधन उपलब्ध हैं। इन सभी को दृष्टिगत रखते हुए मध्यप्रदेश को नेशनल गेम्स-2025 के आयोजन का दायित्व सौपा जाता है, तो निश्चित ही हम खेलों इण्डिया यूथ गेम्स-2022 की तरह ही नेशनल गेम्स-2025 का सफलतापूर्वक आयोजन करेंगे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
Advt.