मंत्री श्री सारंग करेंगे स्वच्छता का संकल्प अभियान और सेवा से सीखे कार्यक्रम की शुरुआत

Updated on 16-09-2024 06:32 PM

खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्री विश्वास कैलाश सारंग के मार्गदर्शन में "स्वच्छता ही सेवा" कार्यक्रम 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक खेल विभाग के सभी परिसरों में 'स्वच्छता के संकल्प' के साथ वृहद स्तर पर स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा। मंत्री श्री सारंग इसकी शुरुआत मंगलवार 17 सितंबर को सुबह 9 बजे वॉटर स्पोर्ट्स अकादमी, बोट क्लब से करेंगे। इसी प्रकार टी. टी. नगर खेल स्टेडियम में दोपहर 12 बजे से 'सेवा से सीखे' खिलाड़ियों द्वारा ब्लड डोनेशन कैंप का आयोजन और वृद्ध-जनों की सेवा का आयोजन भी किया गया है।

मंत्री श्री सारंग ने बताया कि 17 सितंबर से 2 अक्टूबर के दौरान सहकारिता और खेल एवं युवा कल्याण विभाग के अंतर्गत स्वच्छता सेवा एवं युवाओं से संबंधित विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन भी किया जाएगा। सहकारिता विभाग अंतर्गत सभी संस्थाओं एवं सहकारी समितियां में भी इस दौरान वृहद् स्तर पर स्वच्छता से सेवा अभियान चलाया जाएगा। मंत्री श्री सारंग विभागीय स्वच्छता से सेवा अभियान अंतर्गत सहकारी संस्थाओं एवं समितियाँ में चलने वाले इस अभियान में शामिल होंगे।

उल्लेखनीय है कि गत दिनों खेल एवं युवा कल्याण तथा सहकारिता मंत्री श्री विश्वास कैलाश सारंग ने 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक आयोजित 'स्वच्छता ही सेवा 2024' में खेल एवं युवा कल्याण और सहकारिता विभाग की सहभागिता सुनिश्चित करने के निर्देशानुसार खेल एवं सहकारिता विभाग इस पखवाड़े में विभिन्न गतिविधियां आयोजित करेंगे। परिसरों की स्वच्छता के साथ वृद्ध-जनों की सेवा, ब्लड डोनेशन कैंप, सेवा से सीखे कार्यक्रम के माध्यम से युवाओं में सेवा की भावना उत्पन्न करने का प्रयास किया जाएगा।

स्वच्छ भारत मिशन अभियान को और अधिक गति देने इस वर्ष "स्वच्छता ही सेवा" 2024 पखवाड़ा 'स्वभाव स्वच्छता-संस्कार स्वच्छता' थीम के साथ मनाया जा रहा है। प्रदेश इस अभियान को पूरी प्रतिबद्धता के साथ सफल बनाने में कार्य कर रहा है।

खेल एवं युवा कल्याण विभाग की सहभागिता से कम से कम तीन कार्यक्रम इसमें शामिल किए जायेंगे। अभियान अवधि के प्रत्येक दिन यूथ को-ऑर्डिनेटर के साथ मिलकर गतिविधियां संचालित की जायेगी। जन-प्रतिनिधियों एवं नागरिकों के सहयोग से जिला स्तर पर भी कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे। विभिन्न अभियानों एवं गतिविधियों के माध्यम से बड़े स्तर पर जन-जागरूकता एवं नागरिकों की भागीदारी को प्रोत्साहित किया जाएगा। खेल परिसर में स्वच्छता से लेकर पौध-रोपण तक विभिन्न गतिविधियां की जायेगी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.