केन्द्रीय वन मंत्री श्री यादव से मंत्री श्री सिलावट ने सौजन्य भेट की

Updated on 20-02-2024 12:00 PM

केंद्रीय वन ,पर्यावरण मंत्री श्री भूपेंद्र यादव से मंत्री श्री सिलावट ने नई दिल्ली में सौजन्य भेंट की और जल संसाधन विभाग की सिंचाई परियोजनाओं के लंबित वन प्रकरणों में स्वीकृति के संबंध में चर्चा की। प्रदेश की अनेक प्रगतिरत सिंचाई परियोजना वन मंजूरी की प्रत्याशा में लंबित है। केंद्रीय वन मंत्री ने आश्वस्त किया की इस संबंध में अधिकारियो से चर्चा कर मंजूरी के संबंध में कार्रवाई की जाएगी।

मंत्री श्री सिलावट ने बताया की मध्यप्रदेश में अनेक सिंचाई परियोजनाओं को क्रियान्वित किया जा रहा है, जिससे फसलों के लिए पर्याप्त पानी उपलब्ध कराया जा सके।

मंत्री श्री सिलावट ने केंद्रीय मंत्री को बताया कि मध्यप्रदेश जल संसाधन विभाग द्वारा वर्तमान में 41.10 लाख हेक्टेयर सिंचाई क्षमता निर्मित की जा चुकी है एवं आगामी वर्षों में इसमें बढोत्तरी कर 53 लाख हेक्टेयर सिंचाई क्षमता निर्मित किए जाना लक्षित है। लक्ष्य प्राप्ति के लिए विभागांतर्गत वृहद मध्यम् एवं लघु सिंचाई परियोजनाओं को स्वीकृति प्रदान कर कार्य प्रगतिरत है। प्रगतिरत 5 सिंचाई परियोजनाओं में वन भूमि प्रभावित होने केन्द्रीय कार्यालय नई दिल्ली एवं क्षेत्रीय कार्यालय भोपाल में वन और पर्यावरण संबंधी स्वीकृति लंबित हैं।

मंत्री श्री सिलावट ने केंद्रीय वन मंत्री से लंबित वन स्वीकृति शीघ्र प्रदाय किये जाने का अनुरोध है, जिससे कि परियोजनाओं को समय-सीमा में पूर्ण कर कृषकों को लाभ दिया जा सके।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
Advt.