मंत्री श्री तोमर ने घोसीपुरा क्षेत्र की बस्तियों में सघन भ्रमण

Updated on 24-09-2024 12:16 PM

ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने ग्वालियर के घोसीपुरा, श्रीविहार, मानस विहार, रामगढ़, डीआरपी लाइन के पीछे एवं घोसीपुरा से जुड़ी बस्तियों की गलियों में घूमकर वरिष्ठ अधिकारियों को बताया कि कहाँ सीवर लाइन ठीक होनी है, कहाँ सड़क बननी है और कहाँ पर स्ट्रीट लाइटें लगाई जानी हैं। मंत्री श्री तोमर ने सोमवार की शाम प्रभारी कलेक्टर श्री विवेक कुमार, पुलिस अधीक्षक श्री राकेश कुमार सगर एवं नगर निगम आयुक्त श्री अमन वैष्णव सहित नगर निगम के अन्य अधिकारियों के साथ घोसीपुरा क्षेत्र की विभिन्न बस्तियों में लगभग दो किलोमीटर पैदल चलकर इन बस्तियों की बुनियादी समस्याओं से अधिकारियों को रूबरू कराया।

ऊर्जा मंत्री श्री तोमर ने नगर निगम आयुक्त श्री अमन वैष्णव से कहा कि इन बस्तियों में सर्वोच्च प्राथमिकता के साथ सड़क, सीवर लाइन व स्ट्रीट लाइट का काम कराएँ। उन्होंने निर्देश दिए कि नई सड़क का निर्माण व नई सीवर लाइन की स्वीकृति मिलने का इंतजार न करें, उससे पहले तात्कालिक रूप से सड़कों के गड्ढे भरवाकर मरम्मत करें और पुरानी सीवर लाइनों को साफ कराकर सुचारू करें। इस काम में देरी न हो। 

इससे पहले ऊर्ज मंत्री श्री तोमर ने घोसीपुरा रेलवे स्टेशन परिसर में क्षेत्रीय निवासियों की समस्यायें सुनीं। असमाजिक तत्वों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करें


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.