मंत्री श्री वर्मा ने किया मुद्रणालय का निरीक्षण

Updated on 31-01-2024 12:23 PM

शासकीय मुद्रणालय की कार्यप्रणाली में हुए सुधार पर राजस्व मंत्री श्री करण सिंह वर्मा ने अधिकारी/कर्मचारियों की सराहना की। राजस्व मंत्री श्री वर्मा मंगलवार को शासकीय मुद्रणालय का निरीक्षण कर रहे थे।

राजस्व मंत्री श्री वर्मा ने शासकीय मुद्रणालय में प्रिटिंग प्रोसेस का निरीक्षण किया। उन्होंने प्रिटिंग के लिये खरीदी गई आधुनिक नई मशीनो से प्रिटिंग में आई तेजी की प्रशंसा की। राजस्व मंत्री श्री वर्मा ने कहा कि शासकीय मुद्रणालय पहले घाटे में था वर्तमान में अग्रिम भुगतान प्राप्त होने पर मुद्रण किए जाने से अब यह घाटे से उबर चुका है। मुद्रणालय में सभी प्रकार की शासकीय प्रकाशन सामग्री का मुद्रण किया जाता है। पहले शासकीय मुद्रणालय बाहर के निजी प्रिंटर से मुद्रण का कार्य करवाता था। अब ऐसा नहीं होता।

वर्ष 2024 के शासकीय कैलेंडरों एवं नोटबुक का मुद्रण लगभग 2 दशक उपरांत शासकीय मुद्रणालय में किया जा रहा है। अब 100 प्रतिशत मुद्रण कार्य शासकीय मुद्रणालय में किया जा रहा है। बाहर की किसी भी निजी प्रिटिंग प्रेस से कार्य नहीं करवाया जाता। प्रिटिंग के लिये शासकीय मुद्रणालय कागज खरीदने के लिये टेण्डर प्रक्रिया को अपनाता है एवं प्रशासकीय अनुमोदन उपरांत क्रय की कार्यवाही की जाती है। नियंत्रक शासकीय मुद्रण तथा लेखन सामग्री श्री चंद्रशेखर वालिंबे ने बताया कि शासकीय मुद्रणालय में जापान निर्मित आधुनिक टेक्नोलॉजी की 4 कलर मशीन, डिजिटल मशीने, प्रोग्रामिक पेपर कटिंग मशीन, स्टिचिंग मशीन आने से प्रिटिंग कार्य की गुणवत्ता में सुधार हुआ है एवं उत्पादन में बढ़ोतरी हुई है।

मुद्रण विभाग की तीन इकाई का भोपाल मुद्रणालय में संविलियन होने से प्रदेश के समस्त 52 ज़िलों की निर्वाचन सामग्री जैसे फ़ार्म, पुस्तिका, EVM का मुद्रण भोपाल में किए जाने का निर्णय लिया गया (पूर्व में यह कार्य चार प्रेस में होता था) अब भोपाल प्रेस में यह कार्य किया जा रहा है। नियंत्रक ने नई और प्रिटिंग मशीन खरीदने की बात कही। उप नियंत्रक शासकीय मुद्रणालय श्री बिलास मंथनवार, श्री लॉरेंस रॉबर्टसन, सहायक नियंत्रक श्री श्रीनिवासा डी सी और अन्य अधिकारी निरीक्षण के दौरान उपस्थित थे।।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
Advt.