मंत्री श्री विश्वास कैलाश सारंग ने किया गोविंदपुरा शासकीय सीएम राइज उ.मा. विद्यालय में निःशुल्क स्कूल बस सेवा का शुभारंभ

Updated on 06-07-2024 07:13 PM

सहकारिता, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्री विश्वास कैलाश सारंग ने शनिवार को नरेला विधानसभा अंतर्गत गोविंदपुरा शासकीय सीएम राइज़ उ.मा. विद्यालय के लिये निःशुल्क स्कूल बस सेवा का शुभारंभ किया। मंत्री श्री सारंग ने बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान उन्होंने बस सेवा का लाभ लेने वाले विद्यार्थियों से संवाद भी किया। नई स्कूल बस को लेकर सभी बच्चों में बेहद प्रसन्नता देखने को मिली। विद्यार्थियों के लिये निःशुल्क परिवहन सेवा के शुभारंभ के अवसर पर कार्यक्रम में मंत्री श्री सारंग ने संबोधित किया। इसके साथ ही उन्होंने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के आवाह्न पर ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान अंतर्गत विद्यालय प्रांगण में पौध-रोपण भी किया।

विद्यार्थियों की सुविधाओं में निरंतर हो रहा विस्तार

मंत्री श्री सारंग ने अपने संबोधन में कहा कि मध्यप्रदेश सरकार द्वारा सीएम राइज़ स्कूल के माध्यम से शासकीय स्कूलों में प्राइवेट स्कूलों जैसी सुविधाएं उपलब्ध करवाई जा रही हैं। निःशुल्क परिवहन सेवा की शुरूआत से दूरदराज क्षेत्रों में रहने वाले शासकीय स्कूल के विद्यार्थियों को लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के साथ ही उनकी मूलभूत सुविधाओं में भी निरंतर विस्तार किया जा रहा है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.