मंत्री सिलावट को शहर के उद्योगपतियों ने किया सम्मानित

Updated on 19-12-2021 08:34 PM

इन्दौर शहर के उद्योगपतियों बरदरी - लिंबोदागिरी इंडस्ट्रियल एसोसिएशन द्वारा शनिवार को सम्मान समारोह संवाद कार्यक्रम विजय नगर स्थित ब्रिलिएंट कन्वेंशन सेंटर में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट भी विशेष रूप से मौजूद थे।

इस अवसर पर उद्योगपतियों द्वारा मंत्री सिलावट को सम्मानित किया गया। आयोजन प्रमुख लक्की अवस्थी ने बताया कि शनिवार को आयोजित समारोह की शुरुआत मंत्री सिलावट ने दीप प्रज्वलन के साथ की। इस अवसर पर उद्योगपतियों के साथ संवाद भी किया। एसोसिएशन के अध्यक्ष विजय कासट ने कहा कि औद्योगिक क्षेत्र को मंत्री सिलावट के सतत प्रयास से काफी सुविधाएं मिल रही हैं।

लगातार विकास कार्य किए जा रहे हैं। सिलावट ने उद्योगपतियो के लिए तीन करोड़ रुपए की लागत के विद्युत मंडल के कार्य कराए हैं। डेढ़ करोड़ रूपए लागत का तालाब निर्माण कार्य भी चल रहा है। एसोसिएशन द्वारा जल संसाधन मंत्री सिलावट को स्मृति चिन्ह शॉल श्रीफल देकर सम्मानित किया गया। इस आयोजन में बड़ी संख्या में शहर के उद्योगपति शामिल हुए। उद्यमी राजकुमार मौर्य ने बताया कि उद्योगपतियों की अन्य समस्याओं का भी निराकरण करने हेतु मंत्री सिलावट से आग्रह किया गया है। इस अवसर पर मंत्री सिलावट ने 10 वरिष्ठ उद्योगपतियों का सम्मान भी किया।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
 24 June 2026
भोपाल : फेडरेशन ऑफ रिटेलर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एफआरएआई) मध्य प्रदेश शाखा ने आज भोपाल में ‘मॉडर्न मार्केट में अवैध व्यापार का सामना’ (कन्फ्रंटिंग इलिसिट ट्रेड इन मॉडर्न मार्केट) विषय पर…
Advt.