मंत्री सुश्री ठाकुर ने अयोध्या दर्शन के लिए 40 सफल परीक्षार्थियों को किया रवाना

Updated on 29-06-2023 05:54 PM

संस्कृति, पर्यटन और धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व मंत्री सुश्री उषा ठाकुर ने "आनंद के धाम जय श्री राम" प्रतियोगिता के 40 सफल परीक्षार्थियों के समूह को शुभाशीष देते हुए अयोध्या के लिए रवाना किया। मंत्री सुश्री ठाकुर ने मानस भवन में सभी परीक्षार्थियों से परिचय प्राप्त कर उन्हें भविष्य के लिए शुभकामनाएँ दीं। परीक्षार्थी समूह राजा भोज हवाई अड्डे से हवाई जहाज से प्रयागराज पहुँचेगा और वहाँ से अयोध्या के लिए प्रस्थान करेगा।  

परीक्षा में कुल 172 परीक्षार्थी सफल हुए हैं। सफल परीक्षार्थियों को हवाई जहाज से भोपाल से प्रयागराज तथा प्रयागराज से अयोध्या तक बस से ले जाया जाएगा। विजेताओं को 40-40 के समूह में अयोध्या स्थित रामलला के दर्शन कराए जाएंगे। पहला समूह आज रवाना हो रहा है। प्रतियोगिता तुलसी मानस प्रतिष्ठान, संस्कृति, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व और स्कूल शिक्षा विभाग के तत्वाधान में संत तुलसीदास द्वारा रचित रामचरित मानस के अयोध्या कांड पर आयोजित की गई थी।

तुलसी मानस प्रतिष्ठान के कार्यकारी अध्यक्ष श्री रघुनंदन शर्मा ने बताया कि प्रतियोगिता 10 अक्टूबर 2022 को ऑनलाइन हुई थी। कुल 25 हजार 448 परीक्षार्थियों ने फॉर्म भरे तथा 22 हजार 852 परीक्षार्थी उपस्थित रहे। प्रतियोगिता में कक्षा 9 से 12 तक के स्कूली विद्यार्थी शामिल हुए।  


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
Advt.