उपचुनाव को लेकर मंत्री तुलसी सिलावट का बयान

Updated on 01-10-2021 06:06 PM

भोपाल प्रदेश में एक लोकसभा तीन विधानसभा के लिए उपचुनाव की सरगर्मी तेज हो गई है, जिसके चलते अब नेताओं के बयान सामने आने लगे हैं। मंत्री तुलसी सिलावट ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस में एक व्यक्ति काम करता है। कांग्रेस में सिर्फ कमलनाथजी काम कर रहे हैं। वहीं भाजपा में संगठन और पार्टी काम करती है। इसलिए इस उपचुनाव में भी चारों सीटों पर सिर्फ भाजपा ही जीतेगी। तुलसी सिलावट का दावा है कि खंडवा संसदीय सीट के साथ-साथ वह तीनों विधानसभा सीट भी आसानी से जीत जाएंगे।
गौरतलब है कि 2 दिन पूर्व कांग्रेस कार्यकर्ता राजू भदोरिया पर जिलाबदर की कार्रवाई को लेकर इंदौर में पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सहित सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ताओं ने एक विशाल रैली निकाली थी। इस दौरान कांग्रेसियों द्वारा शक्ति प्रदर्शन भी किया गया था। प्रदर्शन को भी कहीं ना कहीं आने वाले उपचुनाव से जोड़ा जा रहा है।


एक संसदीय 3 विधानसभा सीट पर उपचुनाव
खंडवा लोकसभा अंतर्गत 19 लाख 59 हजार मतदाता प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे। खंडवा लोक सभा में चार जिलों की 8 विधानसभा शामिल हैं। प्रशासन ने मतदान के लिए 2367 मतदान केंद्र बनाए हैं। इधर कांग्रेस में पूर्व सांसद अरुण यादव द्वारा सघन जनसंपर्क किया जा रहा है। हालांकि अरुण यादव के नाम को लेकर अब तक पार्टी कोई एकमत नहीं है। गौरतलब है कि खंडवा लोकसभा चुनाव सहित निवाड़ी, पृथ्वीपुर, जोबट और रैगांव विधानसभा में 30 अक्टूबर को मतदान होना है।

 


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
 24 June 2026
भोपाल : फेडरेशन ऑफ रिटेलर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एफआरएआई) मध्य प्रदेश शाखा ने आज भोपाल में ‘मॉडर्न मार्केट में अवैध व्यापार का सामना’ (कन्फ्रंटिंग इलिसिट ट्रेड इन मॉडर्न मार्केट) विषय पर…
Advt.