पातालपानी के इवेंट पर मंत्री उषा ठाकुर बोलीं

Updated on 03-12-2021 05:57 PM

इंदौर शहीद टंट्या मामा के शहीद दिवस 4 दिसंबर को इंदौर पातालपानी में आयोजन के सवाल पर कैबिनेट मंत्री उषा ठाकुर ने बड़ा बयान दिया है। कोरोना बढ़ते केस के दौरान कार्यक्रम के सवाल पर उन्होंने कहा कि अभी प्रतिबंध नहीं है। मेरी दृढ़ आस्था और विश्वास है कि कहीं कुछ नहीं होना है। आपको ये जानकार आश्चर्य होगा कि टंट्या मामा के जो ताबीज बंटते हैं, उससे लोग स्वास्थ्य लाभ हासिल करते हैं। असीम आस्था है वहां उनकी। इतने बड़े क्रांतिकारी को वहां प्रणाम करने जा रहे हैं। इससे कहीं व्यवधान पैदा नहीं हो पाएगा।

मंत्री इंदौर की रेसीडेंसी कोठी में मीडिया के सवाल का जवाब दे रही थीं। दरअसल, 4 दिसंबर को इंदौर के समीप पातालपानी में टंट्या मामा की स्मृति में बड़ा आयोजन होने जा रहा है। इसे लेकर जनप्रतिनिधियों से लेकर प्रशासन इसकी तैयारियों में लगा है।

बयान पर कांग्रेस का निशाना

इधर, कैबिनेट मंत्री उषा ठाकुर के बयान को लेकर कांग्रेस ने मंत्री और शिवराज सरकार पर निशाना साधा है। कांग्रेस प्रवक्ता नरेंद्र सलूजा ने कहा कि मध्यप्रदेश की संस्कृति मंत्री उषा ठाकुर के बयान के बाद शिवराज सरकार को कोरोना के तमाम प्रतिबंध और गाइडलाइन को हटा लेना चाहिए। वैक्सीनेशन की अनिवार्यता खत्म कर देना चाहिए। वहीं, मप्र कांग्रेस कमेटी के प्रदेश सचिव राकेश सिंह यादव का कहना है कि एक तरफ शिवराज सिंह चौहान टंट्या मामा के समकक्ष जाने का प्रयास कर रहे हैं। 4 दिसंबर को मेला लगाने वाले हैं। उनकी मंत्री सीएम से दो कदम आगे हैं, जो ताबीज से स्वास्थ्य लाभ बता रही हैं। उन्होंने कहा कि पिछले साल भी ऐसे ही मंत्रियों की वजह से कई लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है। ऐसे मंत्रियों की मानसिक स्थिति इलाज कराएं और मनोवैज्ञानिक को दिखाएं।

कार्यक्रम पातालपानी नहीं नेहरू स्टेडियम में होगा

क्रांतिकारी टंट्या मामा की पुण्यतिथि पर 4 दिसंबर को पातालपानी में होने वाला कार्यक्रम स्थल बदल दिया गया है। अब यह कार्यक्रम नेहरू स्टेडियम में होगा। आईजी हरिनारायणाचारी मिश्र ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि बारिश के चलते यह बदलाव किया गया है। दोपहर में कलेक्टर मनीषसिंह के साथ अफसरों ने यहां तैयारियों को लेकर स्थितियों को जायजा लिया।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
 24 June 2026
भोपाल : फेडरेशन ऑफ रिटेलर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एफआरएआई) मध्य प्रदेश शाखा ने आज भोपाल में ‘मॉडर्न मार्केट में अवैध व्यापार का सामना’ (कन्फ्रंटिंग इलिसिट ट्रेड इन मॉडर्न मार्केट) विषय पर…
Advt.