मध्य प्रदेश में मंत्रियों को दिए जिलों के प्रभार, सीएम डॉ. मोहन यादव ने इंदौर जिला अपने पास रखा

Updated on 13-08-2024 11:48 AM
 भोपाल (MP Prabhari Mantri)। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोमवार को देर रात मंत्रियों को जिले के प्रभार दे दिए। उन्होंने अपने पास इंदौर जिले का प्रभार रखा है। वहीं, अपने गृह जिले उज्जैन का प्रभार राज्य मंत्री गौतम टेटवाल को दिया है।उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा को जबलपुर व देवास और राजेंद्र शुक्ला को सागर व शहडोल का प्रभारी बनाया है। भोपाल और राजगढ़ जिले का प्रभार चेतन कुमार काश्यप, ग्वालियर और बुरहानपुर तुलसीराम सिलावट और छिंदवाड़ा व नर्मदापुरम जिले का प्रभार राकेश सिंह को दिया है।

इन्हें मिला केवल एक जिले का प्रभार

सीएम डॉ. मोहन यादव ने वरिष्ठ मंत्रियों को दो जिलों का प्रभार दिया है। बाकी 8 मंत्रियों को केवल एक जिले का प्रभारी बनाया गया है। इनमें धर्मेंद्र सिंह लोधी को खंडवा, दिलीप जायसवाल को सीधी, गौतम टेटवाल को उज्जैन, नारायण सिंह पंवार को रायसेन, नरेंद्र शिवाजी पटेल को बैतूल, प्रतिमा बागरी को डिंडौरी, दिलीप अहिरवार को अनूपपुर और राधा सिंह को मैहर जिले का प्रभारी बनाया गया है।

किसे कहां का मिला प्रभार

  • विजय शाह- रतलाम, झाबुआ
  • कैलाश विजयवर्गीय - सतना, धार
  • प्रहलाद सिंह पटेल - भिंड, रीवा
  • करण सिंह वर्मा - मुरैना, सिवनी
  • उदय प्रताप सिंह - बालाघाट, कटनी
  • संपतिया उइके - सिंगरौली, आलीराजपुर
  • एंदल सिंह कंषाना - दतिया, छतरपुर
  • निर्मला भूरिया - मंदसौर, नीमच
  • गोविंद सिंह राजपूत - नरसिंहपुर, गुना
  • विश्वास सारंग - खरगोन, हरदा
  • नारायण सिंह कुशवाहा - शाजापुर, निवाड़ी
  • नागर सिंह चौहान - आगर, उमरिया
  • प्रद्युमन सिंह तोमर - शिवपुरी पांढुर्णा
  • इंदर सिंह परमार - पन्ना, बड़वानी
  • राकेश शुक्ला - शिवपुरी, अशोकनगर
  • रामनिवास रावत - मंडला, दमोह
  • कृष्णा गौर - सीहोर, टीकमगढ़
  • धर्मेंद्र सिंह लोधी - खंडवा
  • दिलीप जायसवाल- सीधी
  • गौतम टेटवाल - उज्जैन
  • लखन पटेल - विदिशा, मऊगंज
  • नारायण सिंह पंवार - रायसेन
  • नरेंद्र शिवाजी पटेल - बैतूल
  • प्रतिमा बागरी - डिंडौरी
  • दिलीप अहिरवार - अनूपपुर
  • राधा सिंह - मैहर।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.