पीएम मोदी के दौरे की तैयारियों में जुटेंगे मंत्री:मोहन कैबिनेट की बैठक आज, मंत्रियों को सौंपी जाएगी जिम्मेदारी

Updated on 27-05-2025 12:04 PM

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज कैबिनेट बैठक में दिल्ली में दो दिन तक चली नीति आयोग और मुख्यमंत्री कांफ्रेंस (सीएम कान्क्लेव) को लेकर मंत्रियों के साथ डिस्कशन करेंगे। इसके साथ ही कैबिनेट बैठक में 31 मई को होने वाले पीएम नरेंद्र मोदी के भोपाल दौरे पर भी फोकस रहेगा। इसके साथ ही कैबिनेट में विभागों के वित्तीय अधिकारों को लेकर भी तय एजेंडे पर चर्चा की जाएगी।

इस बैठक में मुख्यमंत्री यादव दिल्ली में हुई बैठक के दौरान प्रदेश के आर्थिक विकास के लिए तय किए गए मापदंडों की जानकारी कैबिनेट को देंगे और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की राज्य के विकास और अंतरराज्यीय मामलों में तय प्राथमिकताओं के बारे में चर्चा करेंगे। प्रधानमंत्री मोदी शनिवार को भोपाल में जम्बूरी मैदान में महिला सशक्तिकरण सम्मेलन को संबोधित करने आ रहे हैं। इस कार्यक्रम की तैयारियों में जुटी सरकार आज मंत्रियों को आवश्यक जिम्मेदारियों का बंटवारा भी कैबिनेट में करेगी।

अधिकारियों के साथ को-आर्डिनेट करेंगे मंत्री

जम्बूरी मैदान में पीएम मोदी का मोहन यादव के मुख्यमंत्री बनने के बाद यह पहला बड़ा कार्यक्रम है, इसलिए सरकार इसमें किसी तरह की लापरवाही नहीं बरतना चाह रही है और न ही कोई कमी रहने देना चाहती है। इसलिए मोहन के मंत्रियों को भी अधिकारियों के साथ को-आर्डिनेशन करने के साथ 30 और 31 मई को तैयारियों में जुटने के लिए कहा जाएगा। इसके अलावा बैठक में प्रदेश में औद्योगिक निवेश की व्यवस्थाओं और निवेश के लिए हुए भूमि आवंटन तथा उद्योगपतियों के साथ लगातार संवाद पर भी चर्चा होगी। सीएम मोहन यादव इस बैठक में नरसिंहपुर में कृषि समागम के दौरान आए निवेश प्रस्तावों को लेकर भी मंत्रियों को जानकारी देंगे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.