भोपाल में बैरागढ़ की नाबालिग छात्रा से रेप:मां को पता चलने के बाद पुलिस से की शिकायत

Updated on 26-04-2025 12:10 PM

भोपाल में 16 साल की नाबालिग छात्रा से यौन शोषण का मामला सामने आया है। घटना 20 दिन पुरानी है, जो शुक्रवार को सामने आई। एसीपी टीटी नगर चंद्र शेखर पांडे ने बताया कि टीटी नगर में नाबालिग छात्रा के साथ एक घटना हुई थी। जिसके बाद मामला संबंधित थाने को भेजा गया।

पुलिस ने अब तक 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मामले में POCSO एक्ट और SC/ST एक्ट समेत अन्य धाराएं लगाई गई हैं। टीटी नगर थाने में एफआईआर दर्ज कर केस को बैरागढ़ थाने में भेजा गया।

जबरन मोबाइल नंबर लेकर परेशान करने लगा

नाबालिग पीड़िता बैरागढ़ इलाके की रहने वाली है और स्कूली छात्रा है। शुरुआती जांच में पता चला कि उसकी जान-पहचान जावेद उर्फ भय्यू से थी। जावेद उसे फरवरी में झरनेश्वर निवासी जोया भाभी के घर ले गया, जहां जोया का पति फैजान और जहांगीराबाद निवासी शाहरुख भी मौजूद थे।

यहां शाहरुख ने नाबालिग से जबरन मोबाइल नंबर लेकर उसे परेशान करना शुरू कर दिया। कुछ दिनों बाद जब नाबालिग को जोया के घर बुलाया तो जावेद, जोया और फैजान ने उसे शाहरुख के साथ अकेले छोड़ दिया। यहां उसने उसके साथ दुष्कर्म किया।

बाद में शाहरुख ने उसे कई बार जोया के घर बुलाकर यौन शोषण किया। जब पीड़िता ने इसकी शिकायत जावेद और जोया से की, तो उन्होंने उसे चुप रहने के लिए कहा।

मां को बताई बात, पुलिस ने दर्ज किया मामला जब पीड़िता ने अपनी मां को पूरी घटना बताई तो टीटीनगर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई। पुलिस ने शाहरुख, जावेद, जोया और फैजान के खिलाफ यौन शोषण, POCSO एक्ट, SC/ST एक्ट और आपराधिक साजिश के तहत मामला दर्ज कर चारों को गिरफ्तार कर लिया है।

बैरागढ़ में दूसरा केस: दो और आरोपी गिरफ्तार इधर, बैरागढ़ में केस दर्ज जांच की गई तो पता चला कि नाबालिग का एमपी नगर और टीटीनगर स्थित कैफे में आना-जाना था। जहां उसकी मुलाकात जहांगीराबाद निवासी अरबाज खान से हुई थी। अरबाज ने उससे दोस्ती कर उसके साथ यौन शोषण किया और बाद में अपने दोस्त अयान को भी उससे मिलवाया। अयान ने भी उसका यौन शोषण किया। बैरागढ़ पुलिस ने अरबाज और अयान को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

साथ ही, जांच में जोया और जावेद का भी नाम सामने आने के बाद उन्हें टीटीनगर पुलिस ने पहले ही गिरफ्तार कर लिया था।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.