आफिस से लौट रहे वकील को बदमाशों ने रोककर पीटा, छह हजार रुपये लृूटे

Updated on 27-07-2023 12:23 PM
 ग्वालियर । हजीरा इलाके में वकील के साथ लूट हुई है। वकील आफिस से घर वापस लौट रहे थे। इसी दौरान बाइक सवार चार बदमाशों ने छह हजार रुपये लूट लिए। हजीरा थाना पुलिस ने एफआइआर दर्ज कर ली है। हजीरा थाना प्रभारी संतोष भदौरिया ने बताया महाराजपुरा थाना क्षेत्र अंतर्गत वैभव इंक्लेव निवासी वकील सोमवीर सिंह यादव पुत्र अकबर सिंह यादव मंगलवार रात आफिस से घर लौट रहे थे। बिरलानगर पुल से पहले पोस्ट आफिस तिराहे पर चार बदमाशों ने घेरकर बाइक रोकी। रुकते ही मारपीट की और पर्स लूट लिया। पर्स में छह हजार रुपये व दस्तावेज रखे थे। लूट के बाद बदमाश भाग निकले। वकील ने पुलिस को सूचना दी। हजीरा थाने जाकर अज्ञात बदमाशों पर एफआइआर दर्ज करवाई है।


मथुरा से आया गांजा तस्कर, हजीरा में पकड़ा

हजीरा थाना पुलिस ने गांजा तस्कर पकड़ा है। वह मथुरा से ग्वालियर आया था। उससे 10 किलो गांजा मिला है। पुलिस उसके नेटवर्क की पड़ताल कर रही है। सीएसपी महाराजपुरा रवि भदौरिया ने बताया कि बीते रोज सूचना मिली थी हजीरा इलाके में गांजे की डील होने वाली है। सूचना मिलने पर घेराबंदी कर एक युवक को पकड़ा। इसके पास से 10 किलो गांजा बरामद हुआ है। गांजा तस्कर का नाम महेंद्र पुत्र सत्यभान राठौर निवासी पालीखेड़ा मथुरा है।

सेना के जवान की कार गैराज संचालक ने हड़पी

रिटायर्ड फौजी के साथ गैराज संचालक ने धोखाधड़ी की है। इस मामले में सिरोल थाना पुलिस ने एफआइआर दर्ज कर ली है। उसके गैराज पर जब पुलिस पहुंची तो वह गायब मिला। विनय नगर में रहने वाले मुन्नेश भदौरिया की गाड़ी सड़क हादसे में क्षतिग्रस्त हो गई थी। वह सुधरवाने के लिए गैराज द कार डाक्टर पर कार लेकर गए। यहां संचालक बृजेश कुशवाह से कार सुधारने के लिए कहा। गैराज संचालक ने कुछ दिन में कार सुधारने की बात कही। इसके बाद उसने कार ही हड़प ली। इस मामले में पुलिस ने एफआइआर दर्ज की है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
Advt.