रेस्टोरेंट में देर रात बदमाशों ने की तोड़फोड़, कर्मचारियों को धमकी देकर भागे

Updated on 15-09-2023 12:43 PM

भोपाल। अशोका गार्डन के जेके रोड स्थित राजौरिया रेस्टोरेंट में देर रात बदमाशों ने लाठी-डंडों से तोडफ़ोड़ कर दी। बाद में कर्मचारियों को धमकी देकर वे भाग निकले। उनकी यह करतूत सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। होटल मालिक की शिकायत पर अशोका गार्डन पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ गाली-गलौच, धमकी और तोड़फोड़ का केस दर्ज किया है। पुलिस आरोपितों की तलाश कर रही है।


कर्मचारियों ने दी मालिक को सूचना

पुलिस के मुताबिक, 32 वर्षीय प्रतीक राजौरिया चाणक्यपुरी मिनाल रेसीडेंसी के पास रहते हैं। वह डीके राजौरिया नाम से मिनाल गेट जेके रोड पर होटल संचालित करते हैं। होटल की तीसरी मंजिल पर एक कमरे में होटल का स्टाफ रहता है। बुधवार को रात में होटल बंद करने के बाद प्रतीक अपने घर चले गए थे। बुधवार देर रात करीब पौने दो बजे स्टाफ ने फोन कर प्रतीक को बताया कि अपनी होटल के नीचे कुछ लड़के आए हैं, जिनके हाथों में डंडे हैं। वे गाली-गलौज कर होटल में रखे सामान को तोड़फोड़ कर रहे हैं।


पुलिस के पहुंचने तक भाग चुके थे बदमाश

प्रतीक ने तुरंत अपने मोबाइल से होटल में लगे सीसीटीवी कैमरे देखे तो कुछ लड़के दिखे। इनमें से एक लड़के गोविंद शाह को प्रतीक जानता था। गोविंद और उसके साथियों ने होटल में रखा काउंटर फेंक दिया। दो फ्रिज के कांच फोड़ दिए। हेलोजन लाइट समेत अन्य सामान फोड़ दिया। यह देखकर प्रतीक ने तुरंत डायल-100 पर सूचना दी। जब तक डायल-100 मौके पर पहुंची, तब तक आरोपित भाग चुके थे। प्रतीक की रिपोर्ट पर पुलिस ने गोविंद शाह समेत उसके साथियों के खिलाफ केस दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।
 
 

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
Advt.