बोट क्लब पर बदइंतजामी, केरवा पर मौत की ढलान:बारिश के मौसम में टूरिस्ट स्पॉट पर बढ़ती है भीड़, लेकिन यहां सुरक्षा और सुविधाएं नदारद

Updated on 30-06-2025 02:25 PM

बरसात के खुशनुमा मौसम में शहर और आसपास के पर्यटन स्थलों पर भीड़ बढ़ जाती है। खासतौर पर वीकेंड और छुट्‌टी वाले दिन। लेकिन, चिंताजनक बात यह है कि इन स्थलों पर पर्यटकों की सुविधा के लिए सफाई, पार्किंग जैसे बुनियादी इंतजाम भी नहीं हैं। महिला पुलिसकर्मी भी कहीं नहीं दिखतीं।

बोट क्लब पर शिकारा शुरू होने के बाद पुरानी रौनक लौटने की संभावना है। लेकिन शाम होते ही सड़क पर पसरा अंधेरा और कमजोर रोशनी महिलाओं की सुरक्षा के लिए खतरा है। यहां अवैध फूड कार्ट्स और पार्किंग की शिकायतें भी बढ़ रही हैं। केरवा डेम पर भीड़ होने के बावजूद पार्किंग व्यवस्था चरमराई हुई है तो अमरगढ़ वॉटर फॉल तक पहुंचने वाले 8 किमी लंबे जंगली रास्ते को कम से कम आवागमन के लायक बनाना आवश्यक है।

बोट क्लब पर पार्किंग की भी सही व्यवस्था नहीं, रोड पर खड़ी रहती हैं कारें

बोट क्लब : रोशनी कमजोर, लेडी पुलिस नहीं वीकेंड पर हजारों लोग यहां पहुंचते हैं, लेकिन पर्याप्त पार्किग तक नहीं है। निगम की पार्किंग इतनी छोटी है कि लोग वाहन सड़क पर खड़े करते हैं। सड़क किनारे गंदगी फैली रहती है। सिर्फ एक ही सार्वजनिक शौचालय है, जबकी जरूरत ज्यादा की है। यहां कोई महिला पुलिसकर्मी नहीं रहती, जबकि अंधेरा ढलते ही असामाजिक तत्वों की आवाजाही बढ़ने लगती है।

केरवा डेम : हर साल हादसे फिर भी लापरवाही

यहां मौत का कुआं नामक एक खतरनाक जगह है, जहां अब तक 150 से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी है। इसके बावजूद सिर्फ चेतावनी बोर्ड लगाए हैं। सुरक्षाकर्मी मौजूद नहीं रहते। कोई हादसा होने पर धारा 144 लगाई जाती है। बाद में सब सामान्य हो जाता है। महिला पुलिसकर्मी न होने से महिलाओं के लिए ये जगह असुरक्षित है। सार्वजनिक टॉयलेट भी नहीं है।

अमरगढ़ फॉल : कीचड़ से भरा रास्ता

यहां पहुंचने का करीब 8 किमी लंबा पहाड़ी रास्ता कीचड़ और फिसलन से भरा है। इस कारण हादसे होते रहते हैं। वाहन फंस जाते हैं। जंगल क्षेत्र होने के कारण मोबाइल नेटवर्क नहीं रहता है। रातापानी नजदीक होने से जंगली जानवरों का खतरा भी बना रहता है। यहां जगह-जगह दिशा निर्देश लगाए जाने की जरूरत है। पुलिस और वन​कर्मियों की ड्यूटी बढ़ाई जाना चाहिए।

2024 में हुए हादसे

अमरगढ़ फॉल : भोपाल के एक परिवार के पांच सदस्य अचानक पानी बढ़ने से अमरगढ़ फॉल में फंस गए थे।। चार घंटे बाद उन्हें बचाया जा सका। केरवा डेम : अयोध्या नगर का आईटीआई छात्र अमन विश्वकर्मा तैरना नहीं आने के बावजूद केरवा डेम में उतरा और डूब गया।

हादसे बढ़ने के कारण

  • पहाड़-जलाशयों पर सेल्फी और स्टंट्स की होड़ अक्सर जानलेवा बनती है।
  • बारिश में पहाड़ी रास्ते फिसलन बढ़ने से खतरनाक बन जाते हैं।
  • कीचड़ और गंदगी के कारण वाहन दुर्घटनाएं बढ़ती हैं।
  • डेम के किनारे पर भीड़ जमा होना दुर्घटना की वजह बनता है।

^बरसात में पिकनिक स्पॉट पर हादसे न हों। इसको लेकर सभी एसडीएम और नगर निगम टीम को ​निगरानी के निर्देश दिए गए हैं। यह अमला अपने-अपने क्षेत्र में सक्रिय रहेगा। 

कौशलेंद्र विक्रम सिंह, कलेक्टर



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.