मिशन 2028: 21-22 जुलाई को कांग्रेस विधायकों की रणनीतिक ट्रेनिंग:मांडू में सीखेंगे कानूनी दांव-पेंच

Updated on 12-07-2025 01:25 PM

21 और 22 जुलाई को धार जिले के मांडू में कांग्रेस विधायकों की ट्रेनिंग होगी। यह रणनीतिक ट्रेनिंग कैम्प 2028 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर केन्द्रित होगी। कांग्रेस विधायकों को अलग-अलग विषयों के एक्सपर्ट्स जानकारी देंगे।

राहुल गांधी वर्चुअली जुड़ेंगे 21 जुलाई को संसद का सत्र शुरू हो रहा है। ऐसे में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी मप्र कांग्रेस के विधायकों के प्रशिक्षण शिविर को वर्चुअल संबोधित करेंगे। राहुल गांधी कुछ विधायकों से वर्चुअल संवाद भी कर सकते हैं।

देश के एक्सपर्ट्स आएंगे कांग्रेस ने विधायकों के प्रशिक्षण के लिए अलग-अलग फील्ड के विशेषज्ञों को बुलावा भेजा है। इनमें लीगल, आईटी, मीडिया, सोशल मीडिया, राजनीतिक रणनीतिकार जैसे विषय विशेषज्ञ सत्रों में संबोधन देंगे।

इन विषयों पर ट्रेनिंग लेंगे विधायक कानूनी मामलों, फर्जी केस, जांच एंजेसियों के प्रेशर से निपटने की रणनीति

ईडी, सीबीआई, इनकम टैक्स जैसी केन्द्रीय संस्थाओं द्वारा राजनीतिक दबाव में की जाने वाली कार्रवाइयों, पुलिस के फर्जी केस और कानूनी मामलों को कैसे सुलझाया जाए। इस विषय पर राज्यसभा सांसद विवेक तन्खा संबोधन दे सकते हैं।

कांग्रेस की हिस्ट्री और आइडियोलॉजी

 कांग्रेस की स्थापना से लेकर अब तक के इतिहास और पार्टी की विचारधारा के बारे में पूर्व सांसद मीनाक्षी नटराजन सत्र में संबोधन दे सकती हैं।

संगठन में विधायकों की भूमिका

 कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी मप्र में कांग्रेस के मौजूदा संगठन और आगामी 2028 के चुनाव के हिसाब से तैयार किए जा रहे संगठनात्मक ढांचे और व्यवस्थाओं पर सत्र में संबोधन दे सकते हैं। संगठन में विधायकों की भूमिका और पार्टी के कामों को प्राथमिकता से पूरा कराने के कैलेंडर पर भी जानकारी दे सकते हैं।

इन विषयों पर जानकारी देंगे एक्सपर्ट सोशल मीडिया

 विधायक सोशल मीडिया के जरिए अपने क्षेत्र में किए जा रहे कामों, दौरों और कार्यकर्ताओं के नवाचारों को शेयर करने पर एक्सपर्ट जानकारी देंगे। मिनिमम रिसोर्स में कैसे सोशल मीडिया मैनेजमेंट किया जा सकता है। इस पर एक सत्र रखा गया है।

मीडिया में व्यवहार- विधायकों को एक सत्र में यह बताया जाएगा कि मीडिया के साथ संपर्क रखने, सरकार और पब्लिक के बीच मीडिया के माध्यम से प्रभावी ढंग से कैसे बात रखी जाए, इसपर एक सत्र रखा गया है। पार्टी के अंदरूनी मामलों को मीडिया में बोलने से बचने को लेकर भी चर्चा होगी।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
 24 June 2026
भोपाल : फेडरेशन ऑफ रिटेलर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एफआरएआई) मध्य प्रदेश शाखा ने आज भोपाल में ‘मॉडर्न मार्केट में अवैध व्यापार का सामना’ (कन्फ्रंटिंग इलिसिट ट्रेड इन मॉडर्न मार्केट) विषय पर…
Advt.