विधायक आरिफ मसूद ने नव वर्ष पर इमामों, मोहज्जिनों और पुजारियों को बांटे जैकेट

Updated on 02-01-2022 05:48 PM

भोपाल मध्य विधानसभा क्षेत्र से विधायक आरिफ मसूद द्वारा आज लिली टॉकीज़ स्थित नीलम पार्क में नववर्ष के अवसर पर एक कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें मध्य विधानसभा क्षेत्र के मंदिरों के पुजारियों एवं मस्जिदों के इमाम मोहज्जिनों  (धर्मगुरूओं) को आमंत्रित कर उपहार स्वरूप नई जैकेट भेंट कर नववर्ष की शुरूआत की।

विधायक आरिफ मसूद ने अपनी विधानसभा के धार्मिक स्थलों जिसमें मस्जिदों के इमाम, मोहज्जिनों और मंदिरों के पुजारियों का भी विशेष ध्यान रखते हुए लगातार उनके लिए कार्य करते रहें हैं। उसी श्रंख्ला में नव वर्ष के अवसर पर भोपाल की गंगा जमुनी तहज़ीब को क़ायम रखते हुए सबको एक साथ एक मंच पर आमंत्रित कर ’’मोहब्बत को आम करो, नफ़रतों को ख़त्म करो’’ नारे के साथ उपहार स्वरूप नई जैकिट भेंट कर भोपाल की गंगा जमुनी तारीख़ को बनाने का काम किया।

विधायक आरिफ मसूद अपनी विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों के साथ-साथ क्षेत्र की जनता को त्यौहारों के अवसर पर नहीं भूले दीपावली पर साड़ी, राखी पर बहनों को राखी सामग्री, रमज़ान एवं ईद पर सेवैयां आदि पहुंचाई वहीं कोरोना महामारी के समय 30 हज़ार लोगों के घर-घर तक भोजन वितरण कराया।

विधायक आरिफ मसूद ने आगे कहा कि आज इतनी बड़ी संख्या में मेरे विधानसभा क्षेत्र के सभी धर्मगुरू यहॉ एकत्रित हुए हैं उन सबका आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भोपाल में भाईचारे की एक मिसाल क़ायम की है आज नफरत भरे माहौल में हमारे सब धर्म गुरूओं ने यहॉ इकट्ठा होकर मोहब्बत का पैग़ाम दिया है जिसकी आज देश में बहुत ही आवश्यकता है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 May 2026
इंदौर। इस मई में इंदौर एक अद्वितीय सांस्कृतिक और ऐतिहासिक उत्सव का साक्षी बनने जा रहा है। शिवशाही महानाट्य — एक भव्य ऐतिहासिक मेगा नाटक — छत्रपति शिवाजी महाराज के अदम्य साहस, दूरदर्शिता और बलिदान की…
 01 May 2026
इंदौर। ब्यूटी और वेलनेस इंडस्ट्री में नई ऊर्जा और अवसरों का संचार करने के उद्देश्य से नेशनल आर्टिस्ट्स चैम्पियनशिप 2026 का भव्य आयोजन 20 से 22 जुलाई तक इंदौर के…
 30 April 2026
इंदौर —इंदौर एनिमल लिबरेशन शनिवार, 02 मई 2026 को शाम 6 बजे से 8 बजे तक छप्पन दुकान पर एक विशेष जन-जागरूकता पहल आयोजित कर रहा है, जिसका उद्देश्य डेयरी…
 25 April 2026
इंदौर— चत्रभुज नरसी स्कूल (CNS), इंदौर ने 25 और 26 अप्रैल, 2026 को पिस्टल शूटिंग कॉम्पिटिशन से अपनी स्टेट-ऑफ़-द-आर्ट पिस्टल शूटिंग एकेडमी की शुरुआत की। इस इवेंट का फोकस ओलंपिक…
 25 April 2026
इंदौर: देश की प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा जेईई मेन्स (सेशन 2) 2026 में इंदौर के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए शहर का नाम रोशन किया है। नारायणा कोचिंग सेंटर,…
 22 April 2026
इंदौर: चत्रभुज नरसी स्कूल, में 25 और 26 अप्रैल, 2026 को पिस्टल शूटिंग प्रतियोगिता होगी। इस प्रतियोगिता में छात्र और वयस्क इस अनुशासित खेल में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।…
 17 April 2026
इंदौर। मध्यप्रदेश से एक अहम पहल सामने आई है, जहां एक इंडियन स्टार्टअप देश की सिक्योरिटी को और मजबूत बनाने के लिए स्वदेशी टेक्नोलॉजी पर काम कर रहा है। बढ़ते…
 13 April 2026
इंदौर। शहर के प्रतिष्ठित एसेंशिया लग्ज़री होटल में 19 अप्रैल तक एक विशेष महाराष्ट्रीयन फूड फेस्टिवल का आयोजन किया जा रहा है। यह फेस्टिवल होटल के ब्लू सॉल्ट और कॉफी रेस्टोरेंट में प्रतिदिन…
 10 April 2026
इंदौर: मिताशा फाउंडेशन के नेतृत्व में संचालित “संकल्प एक लाख अंगदान से जीवनदान” अभियान के अंतर्गत अंगदान हेतु प्रेरित करने के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण ऑनलाइन सी.एम.ई. का आयोजन किया…
Advt.