विधायक डॉ. शर्मा ने ईदगाह फाटक पर लोगों के घरों के आगे रेल्वे की दीवार बनाने पर जताई आपत्ति, सुनी समस्याएं

Updated on 24-10-2021 06:18 PM

होशंगाबाद स्थानीय विधायक डॉ. सीतासरन शर्मा शुक्रवार को ईदगाह फाटक के निवासियों की समस्याओं को देखने के लिए विधायक प्रतिनिधि प्रकाश शिवहरे, मंडल अध्यक्ष सागर शिवहरे, भाजपा जिला मीडिया प्रभारी अमित महाला सहित कार्यकर्ताओं के साथ मिलने पहुंचे। ईदगाह फाटक पर रेल्वे द्वारा लोगों के घरों के सामने से अतिक्रमण हटाकर दीवार का निर्माण कराया गया है।

 जिससे लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यहां उन्होंने रेल्वे फाटक के पास रह रहे लोगों की समस्या सुनी। विधायक प्रतिनिधि प्रकाश शिवहरे ने बताया कि रेल्वे द्वारा ईदगाह फाटक के बाजू से 8 फिट ऊंची दीवार का निर्माण कराया जा रहा है जिससे कि यहां रह रहे लोगों के घर के दरवाजे से एक फ़ीट आगे से दीवार का निर्माण कराया गया है इस दीवार के निर्माण पर विधायक डॉ. सीतासरन शर्मा ने नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि रेल्वे के अधिकारियों ने दीवार निर्माण से पहले स्थानीय जनप्रतिनिधियों से कोई चर्चा नहीं की है।

विधायक शर्मा ने रेल्वे के अधिकारियों से फोन पर तुरंत चर्चा करते हुए कहा कि आपने मुझसे चर्चा किये बगैर ही निर्माण कार्य करा दिया है यहां के लोगों के घरों के सामने 8 फिट ऊंची दीवार बना दी है जिसमें लोगों को सांस लेने में दिक्कत हो रही है। यदि कोई बीमार पड़ जाए तो मरीज तक को नहीं निकाल सकते है। थोड़ी मानवता रेल्वे के अधिकारियों को दिखानी चाहिए थी। इस दौरान विधायक डॉ. शर्मा ने कहा कि जल्द ही राजस्व और रेल्वे अधिकारियों से चर्चा कर कुछ हल निकाला जाएगा।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 30 April 2026
इंदौर —इंदौर एनिमल लिबरेशन शनिवार, 02 मई 2026 को शाम 6 बजे से 8 बजे तक छप्पन दुकान पर एक विशेष जन-जागरूकता पहल आयोजित कर रहा है, जिसका उद्देश्य डेयरी…
 25 April 2026
इंदौर— चत्रभुज नरसी स्कूल (CNS), इंदौर ने 25 और 26 अप्रैल, 2026 को पिस्टल शूटिंग कॉम्पिटिशन से अपनी स्टेट-ऑफ़-द-आर्ट पिस्टल शूटिंग एकेडमी की शुरुआत की। इस इवेंट का फोकस ओलंपिक…
 25 April 2026
इंदौर: देश की प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा जेईई मेन्स (सेशन 2) 2026 में इंदौर के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए शहर का नाम रोशन किया है। नारायणा कोचिंग सेंटर,…
 22 April 2026
इंदौर: चत्रभुज नरसी स्कूल, में 25 और 26 अप्रैल, 2026 को पिस्टल शूटिंग प्रतियोगिता होगी। इस प्रतियोगिता में छात्र और वयस्क इस अनुशासित खेल में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।…
 17 April 2026
इंदौर। मध्यप्रदेश से एक अहम पहल सामने आई है, जहां एक इंडियन स्टार्टअप देश की सिक्योरिटी को और मजबूत बनाने के लिए स्वदेशी टेक्नोलॉजी पर काम कर रहा है। बढ़ते…
 13 April 2026
इंदौर। शहर के प्रतिष्ठित एसेंशिया लग्ज़री होटल में 19 अप्रैल तक एक विशेष महाराष्ट्रीयन फूड फेस्टिवल का आयोजन किया जा रहा है। यह फेस्टिवल होटल के ब्लू सॉल्ट और कॉफी रेस्टोरेंट में प्रतिदिन…
 10 April 2026
इंदौर: मिताशा फाउंडेशन के नेतृत्व में संचालित “संकल्प एक लाख अंगदान से जीवनदान” अभियान के अंतर्गत अंगदान हेतु प्रेरित करने के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण ऑनलाइन सी.एम.ई. का आयोजन किया…
 08 April 2026
इंदौर। सेंट्रल इंडिया में स्टार्टअप इकोसिस्टम को मजबूत बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए, अरिहंत कॉलेज द्वारा समर्थित कासलीवाल स्टार्टअप इन्क्यूबेशन फाउंडेशन ने आई आई टी और आई आई एम…
 06 April 2026
इंदौर: कासलीवाल स्टार्टअप इन्क्यूबेशन फाउंडेशन (KSIF), के अपने फ्लैगशिप इन्क्यूबेशन प्रोग्राम सक्षमी – कोहोर्ट 1 की शुरुआत 6 अप्रैल 2026 को होगी। यह कार्यक्रम शुरुआती चरण के स्टार्टअप्स को संरचित…
Advt.