मास्टरप्लान को विधायक रामेश्वर शर्मा ने बताया शहरवासियों से धोखा

Updated on 18-08-2023 11:54 AM
भोपाल। मास्टर प्लान 2031 में आनलाइन सुनवाई और सुझाव का दौर जारी है। गुरुवार को 98 आपत्तियों में सुनवाई हुई, इस दौरान 70 से अधिक आपत्तिकर्ता शामिल हुए। इनमें भोपाल सिटीजन फोरम ने बाघभ्रमण क्षेत्र में प्रस्तावित सड़क पर रोक लगाने और रामसर साइट में वेटलेंड नियमों का पालन नहीं होने पर आपत्ति जताई। वहीं हुजूर विधायक रामेश्वर शर्मा मास्टर प्लान 2031 को शहर के लाखों रहवासियों के साथ धोखा बताया है। साथ ही इसे अमलीजामा पहनाने वाले अधिकारियों पर एफआइआर दर्ज कराने की मांग की है।


लगता है, आंख मूंदकर बना दिया प्लान

इसके प्रस्तावों पर नाराजगी व्यक्त करते हुए शर्मा ने कहा कि प्रस्तावित मास्टर प्लान बिना भौतिक सत्यापन और शहर की परिस्थितियों को समझे बिना ही आंख बंद करके बना दिया गया है। 60–70 वर्षों से लेकर 100 साल तक पुराने गांव हैं जो कि अब नगर निगम सीमा में है उनकी भूमि कृषि थी। उनकी भूमि को ग्रीन बेल्ट और केचमेंट में डाल दिया गया है, जिसके कारण वह अपनी भूमि पर खेती से संबंधित भी कोई उपक्रम या डेयरी आदि भी संचालित नहीं कर पाएंगे। ऐसे में उनके बेटा बेटी कहां जाएंगे। इस पर किसी ने ध्यान नहीं दिया है। ऐसे किसानों के परिवार का जीवन-यापन कैसे होगा। मास्टर प्लान इंसानो के लिए होता है, लेकिन प्रस्तावित प्लान से इंसानों को बेघर किया जा रहा है।


मुख्यमंत्री ने जिन कालोनियों को वैध किया, मास्टर प्लान में वो कैंचमेंट बताई

शर्मा ने बताया कि कलेक्टर के आदेश से जिन बस्तियां को पुनः बसाया गया है, उसे भी कैचमेंट में डाल दिया गया है। नीलबड़ की 45 कालोनियों सहित रातीबड़, नीलबड़ एवं अन्य क्षेत्रों में सैकड़ो अवैध कालोनियों को मुख्यमंत्री ने वैध घोषित किया है। लेकिन प्रस्तावित मास्टर प्लान में इस एरिया को कैचमेंट में डालकर लोगों को बेघर करने का काम किया जा रहा है।


बिना देखे मास्टर प्लान बनाने वाले की जांच हो

विधायक शर्मा ने आपत्तियों पर जनसुनवाई के दौरान मांग की है कि जिसने भी भोपाल का मास्टर प्लान बिना देखे आंख बंद करके चंद लोगों को फायदा पहुंचाने के लिए बनाया है, उसकी जांच होना चाहिए। उस पर एफआइआर होना चाहिए और उसे नौकरी से टर्मिनेट करना चाहिए। शर्मा ने आरोप लगाया कि यह मास्टर प्लान बिना भौतिक सत्यापन किए चंद बड़े लोगों को फायदा देने के लिए बनाया गया है।


पहले लोकल प्लान बनें, फिर लागू हो मास्टर प्लान

भोपाल सिटीजन फोरम की ओर से वर्षा नावलेकर ने बताया कि एफएआर बढ़ाने से बुनियादी ढांचे पर भार बढ़ेगा। इसके लिए बताया गया है कि मास्टर प्लान बनने के बाद जोनल प्लान बनाया जाएगा। लेकिन हमारा मानना है कि पहले जोनल प्लान आना चाहिए, जिससे पता चल सके कि उस क्षेत्र के बुनियादी ढांचे में कितना लोड आएगा। उसी हिसाग से मास्टर प्लान लागू किया जाए। वहीं राशिद नूर खान ने जंगल से लगी हुई राजस्व भूमि को वनभूमि घोषित करने का सुझाव दिया है।


क्रेडाई ने दर्ज कराई मास्टर प्लान पर आपत्तियां

मास्टर प्लान को लेकर क्रेडाई भोपाल की कार्यकारिणी समिति के प्रतिनिधि मंडल ने गुरुवार को कलेक्टर आशीष सिंह से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने रियल एस्टेट वयवसाय के सरलीकरण के लिए विस्तार से चर्चा की और मास्टर प्लान के संबंध में एफआर बढ़ाने सहित अन्य आपत्तियां दर्ज कराईं।प्रतिनिधि मंडल में नितिन अग्रवाल, समीर सभरवाल, राजकुमार खिलवानी, संजय बुलचंदानी, शिवनव प्रधान, रौनक संहिता सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
Advt.