विधायक बोलीं- राष्ट्रगान 52 मिनट का होता है:घर वापसी को बेताब पूर्व सांसद

Updated on 16-08-2025 01:56 PM

सत्ताधारी दल के एक पूर्व सांसद घर वापसी के लिए बेताब दिख रहे हैं। उन्होंने बगावत कर पार्टी के उम्मीदवार के खिलाफ चुनाव लड़ा था, हालांकि वे हार गए थे। हाल ही में वे संसद के सत्र के दौरान दिल्ली पहुंचे और नेताओं से मेल-मुलाकात की।

इतना ही नहीं अपनी ओर ध्यान बटोरने के लिए उन्होंने पार्ट के चाणक्य कहे जाने वाले एक नेता की रील सोशल मीडिया पर शेयर की। सुना है कि नेता जी घर वापसी के लिए जोर आजमाइश कर रहे हैं, लेकिन, भोपाल से मामला नहीं जम पा रहा है। इसलिए दिल्ली जाकर जुगाड़ जमा रहे हैं।

जिला अध्यक्ष के लिए दिग्गजों की दावेदारी सुना है विरोधी दल में कई बड़े नेता जिला अध्यक्ष बनने की लाइन में खड़े हो गए हैं। इनमें पूर्व मंत्री, पूर्व सांसद और कई विधायकों के नाम शामिल हैं। इतना ही नहीं एक पूर्व सीएम के बेटे ने भी दावेदारी की है। भाजपा अब चुटकी ले रही है कि ये नेता अब मंत्री-सांसद बनने से रहे..,तो जो पाया सो सही...।

तेज चल रहे विरोधी दल के विधायक जी विरोधी दल ने इन दिनों वोट चोरी के खिलाफ अभियान छेड़ रखा है। एमपी में भी नेताओं से कहा गया है कि वोटर लिस्ट में गड़बड़ी का डेटा तैयार कर प्रदेश कार्यालय भेजें। लेकिन मालवा क्षेत्र के एक युवा विधायक ने इसे पार्टी को भेजने की बजाय सार्वजनिक कर दिया।

अब दूसरे नेता भी ऐसा करने लगे हैं। इससे पार्टी की एक साथ गड़बड़ी उजागर करने की मंशा पर पानी फिरता दिख रहा है।

सत्ताधारी दल की लेडी लीडर के घर अंतर्कलह सत्ताधारी दल की एक कद्दावर लेडी लीडर के घर में अंतरकलह की खबरें जोरों पर हैं। लीडर ने अपने ही परिवार के दो बच्चों के लालन-पालन की जिम्मेदारी उठाई थी। अचानक उन्होंने दोनों बच्चों को खुद से दूर कर परिवार के हवाले कर दिया है।

अचानक हुए इस फैसले के बाद उनके इलाके में चर्चा है कि परिवार में कुछ लोगों की नजर बच्चों के नाम बेशकीमती संपत्ति पर है। कहा जा रहा है कि इसी वजह से लेडी लीडर ने बच्चों को वापस भेजकर 'अपने सामान की स्वयं सुरक्षा करें' की लाइन पर काम शुरू किया है।

विधायक बोलीं- 52 मिनट का है राष्ट्रगान बुंदेलखंड क्षेत्र से सत्ताधारी दल की एक महिला विधायक ने स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर आयोजित तिरंगा यात्रा के दौरान कहा कि अगर हम लोग अच्छे से राष्ट्रगान करें तो ये राष्ट्रगान 52 मिनट का होता है। इस पर मीडियाकर्मियों ने पूछा कि 52 मिनट या सेकेंड? तो एमएलए मैडम ने फिर कहा- 52 मिनट का है।

इसके बाद आवाज आई कि आपको विधायक किसने बना दिया। तो वे बोलीं- मोदी जी ने। मैडम बुंदेलखंड के उस जिले से विधायक हैं, जहां मौजूदा सरकार में दो-दो मंत्री हैं।

पूर्व मुखिया को घर में घेरने की तैयारी रूलिंग पार्टी के एक पुराने मुखिया को घर में घेरने की तैयारी शुरू हो गई है। पार्टी ने जिलों की टीम बनाने के पहले स्टेट लेवल से नेताओं को जिलों में इंचार्ज बनाकर भेजा है। इसमें पुराने मुखिया के क्षेत्र में ऐसे नेताओं को भेजा गया है, जो उनके विरोधी माने जाते हैं।

इलाके में ऐसी चर्चा है कि जिनका प्रदेश में सिक्का चलता था, अब शायद जिले की टीम में भी उनकी पसंद को महत्व न मिले। प्रभारी नेताओं की मेल-मुलाकातों की तस्वीरें बहुत कुछ बयां कर रही हैं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
 24 June 2026
भोपाल : फेडरेशन ऑफ रिटेलर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एफआरएआई) मध्य प्रदेश शाखा ने आज भोपाल में ‘मॉडर्न मार्केट में अवैध व्यापार का सामना’ (कन्फ्रंटिंग इलिसिट ट्रेड इन मॉडर्न मार्केट) विषय पर…
Advt.