विधायक सुरेंद्र पटवा 57 करोड़ तो भूपेंद्र सिंह 23 करोड़ रुपये के देनदार

Updated on 06-12-2023 11:58 AM

भोपाल। मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में विजेता उम्मीदवारों की आपराधिक और आर्थिक पृष्ठभूमि पर एक रिपोर्ट एडीआर (एसोसिएशन फार डेमोक्रेटिक रिफार्म्स) ने तैयार की है। यह प्रत्याशियों द्वारा नामांकन पत्र के साथ जमा कराए गए शपथ पत्र में दी गई जानकारियों पर आधारित है। इसमें कई नेताओं ने विभिन्न बैंकों के बड़े देनदार होने का भी उल्लेख किया है। इसके अनुसार भाजपा विधायक सुरेंद्र पटवा 57 करोड़ रुपये तो भूपेंद्र सिंह 23 करोड़ रुपये के देनदार हैं।

भाजपा विधायक सुरेंद्र पटवा की कुल संपत्ति 66 करोड़ रुपये हैं और उन पर 57 करोड़ रुपये की देनदारी है। वहीं खुरई से भाजपा विधायक और मंत्री भूपेंद्र सिंह की कुल संपत्ति 84 करोड़ रुपये है, उन पर 23 करोड़ रुपये की देनदारी है। महीदपुर से कांग्रेस के विजेता उम्मीदवार दिनेश जैन बोस के पास नौ करोड़ रुपये की संपत्ति है और वे 30 करोड़ रुपये के देनदार है।

भाजपा विधायक संजय पाठक की बिजनेस से अर्जित वार्षिक आय तीन करोड़ रुपये है। वहीं भूपेंद्र सिंह ने कृषि, दूध डेयरी, मैरिज गार्डन, होटल, आटोमोबाइल और पेट्रोल पंप से स्वयं पत्नी और आश्रित सहित चार करोड़ रुपये वार्षिक आय घोषित की है। इनमें स्वयं की आय 57 लाख रुपये बताई गई है। वहीं भाजपा विधायक दिनेश राय मुनमुन ने दो करोड़ रुपये सालाना आय होने की घोषणा की है।

89 प्रतिशत विजेता उम्मीदवार करोड़पति

205 यानी 89 प्रतिशत विजेता करोड़पति हैं। इन विजेता उम्मीदवारों की औसत संपत्ति 11.77 करोड़ रुपये है। इनमें भाजपा के 144 और कांग्रेस के 61 विजेता उम्मीदवार की घोषित संपत्ति एक करोड़ से अधिक है। पांच करोड़ वाले 102, दो करोड़ से पांच करोड़ वाले 71, 50 लाख से दो करोड़ वाले 48 और 50 लाख से कम संपत्ति वाले नौ विजेता उम्मीदवार है।

2018 में 187 करोड़पति विधायक थे। भाजपा के विजेता उम्मीदवारों की औसत संपत्ति 12.35 प्रतिशत और कांग्रेस के विजेताओं की संपत्ति 10.54 प्रतिशत करोड़ है। यानी कांग्रेस के विजेताओं की तुलना में भाजपा के विजेता करोड़पति उम्मीदवारों की संख्या अधिक है। भारत आदिवासी पार्टी के एक विजेता की औसतन संपत्ति 18.32 लाख रुपये है।

64 विजेता उम्मीदवार पांचवीं से 12वीं पास

230 विजेता उम्मीदवारों में से 64 विजेता पांचवीं से 12वीं पास हैं। वहीं 161 यानी 70 प्रतिशत विजेता स्नातक और इससे अधिक उच्च शिक्षक हैं। तीन डिप्लोमा धारक और दो विजेता उम्मीदवार साक्षर हैं। विजेता उम्मीदवारों में 71 की आयु 31 से 50 वर्ष के बीच है जबकि 159 की आयु 51 से 80 वर्ष के बीच है। महिला प्रतिनिधित्व में 27 यानी 12 प्रतिशत महिला विजेता उम्मीदवार हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
Advt.