विधायक जनता की अपेक्षाओं को पूरा करने का प्रयास करें

Updated on 10-01-2024 11:41 AM

उत्तरप्रदेश के विधानसभा अध्यक्ष श्री सतीश महाना ने आज यहां विधान सभा में नवनिर्वाचित विधायकों के प्रबोधन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि विधायक आम नागरिकों की अपेक्षाओं को पूरा करने का प्रयास करें। श्री महाना “प्रभावी विधायक कैसे बने, संसदीय शिष्टाचार एवं आचरण’’ विषय पर संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि जरूरी नहीं की सभी कार्य आप करा पायें, पूरा करने का पूरा प्रयास करें। उन्होने विधायकों को सलाह दी कि विधानसभा में अध्ययन करके आयें और तर्कपूर्ण बातें करें। नई तकनीक के साथ समन्वय बनायें। जिन कामों से नियम कानून का उल्लंघन हो तो नही कहना भी सीखे। उन्होने कहा कि सार्वजनिक जीवन में हैं तो आपका व्यवहार भी अच्छा होना चाहिए। उन्होंने कहा कि ऐसा माना जाता है कि जिसको सबकुछ आता है वही नेता होता है। क्षेत्र के लोगों के साथ सतत सम्पर्क बनाये रखें। श्री महाना ने कहा कि यह बात हमेशा ध्यान रखें कि विधायक पूरे क्षेत्र के विधायक है, का प्रतिनिधित्व करते हैं सिर्फ कुछ मतदाताओं का नहीं।

बैठक में नगरीय विकास एवं आवास तथा संसदीय कार्य मंत्री श्री कैलाश विजयवर्गीय, मध्यप्रदेश विधानसभा के प्रमुख सचिव डॉ. ए.पी. सिंह, उत्तरप्रदेश विधानसभा के प्रमुख श्री प्रदीप द्विवेदी, प्रबोधन में मंत्रीगण एवं विधायकगण उपस्थित थे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
Advt.