प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम से विधायक रहे नदारद, मप्र भाजपा संगठन नाराज

Updated on 04-07-2024 10:58 AM
भोपाल। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम में स्थानीय पार्टी कार्यकर्ता और नेता तो उपस्थिति दर्ज कराते हैं, लेकिन विधायक मन की बात कार्यक्रम से नदारद रहते हैं।इस पर भाजपा संगठन ने नाराजगी जताई है और स्पष्ट शब्दों में कहा है कि भाजपा के प्रत्येक काम को गंभीरता से लें और प्रत्येक आयोजन व कार्यक्रम में रुचि दिखाएं। जनप्रतिनिधियों के ऐसे कृत्य से पार्टी कार्यकर्ता और आमजन में गलत संदेश जाता है।
बुधवार को मुख्यमंत्री आवास पर भाजपा विधायक दल की बैठक हुई। बैठक को मुख्यमंत्री डाॅ. मोहन यादव, पार्टी के राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश एवं प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद ने संबोधित किया।
शिवप्रकाश ने इस कृत्य के लिए विधायकों को फटकार लगाई गई तो वहीं मुख्यमंत्री ने विधायकों पर अगले पांच साल का रोडमैप बनाने पर जोर दिया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि अपनी विधानसभा को आदर्श विधानसभा बनाने के लिए पूरे प्रयास करें। जीते हुए बूथों को आगे भी कैसे जीते इस पर ध्यान दें। पार्टी के स्थानीय नेताओं से संवाद करें और बूथवार जीत की कार्ययोजना बनाकर काम करें। मन की बात कार्यक्रम का आयोजन ऐसे बूथों पर करें, जहां अधिक संख्या में आमजन एकत्र होते हों।
बजट सत्र में एकजुटता दिखाएं विधायक

मुख्यमंत्री ने कहा कि विधानसभा का बजट सत्र चल रहा है। विधायक सदन में एकजुटता दिखाएं। सदन में विपक्ष के आरोपों का पूरी ताकत जवाब दें।

उन्‍होंने कहा कि सत्ता में भाजपा सरकार है ऐसे में पार्टी के विधायक यह भी ध्यान रखे कि ऐसा कोई सवाल न किया जाए जो सरकार के विरुद्ध हो।

सीएम ने कहा कि कई बार ऐसा देखा गया कि विधायक अपनी ही सरकार के विरुद्ध प्रश्न करते हैं, इस प्रवृति को बदलें। अपने-अपने विधानसभा क्षेत्र में स्मार्ट कार्यालय संचालित करें। कार्यालय में जनता के लिए हर समय दो व्यक्ति उपस्थित रहें।

आदिवासी विधायकों को अमरवाड़ा विधानसभा की कमान

भाजपा ने आदिवासी विधायक और मंत्रियों को छिंदवाड़ा जिले की अमरवाड़ा विधानसभा सीट के उपचुनाव की कमान सौंपी है। अधिकांश आदिवासी नेताओं को अमरवाड़ा रवाना किया गया है। वे बैठक से सीधे अमरवाड़ा के लिए रवाना हो गए और यहां भाजपा प्रत्याशी कमलेश शाह के समर्थन में चुनाव प्रचार करेंगे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.