न्यूमार्केट में एप्पल का नकली लोगो लगाकर बेच रहे थे मोबाइल कवर और ईयरबड्स, चार दुकानदारों पर केस दर्ज

Updated on 26-08-2025 01:35 PM

भोपाल। न्यूमार्केट में एप्पल कंपनी का लोगो लगाकर नकली मोबाइल कवर और ईयरबड्स बेचने वाले चार दुकानदारों पर टीटीनगर थाने में केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए करीब छह लाख रुपये कीमत का सामान जब्त किया है। आरोप है कि दुकान संचालक सादे मोबाइल कवर और दूसरी कंपनी के ईयरबड्स पर एप्पल का लोगो लगाकर उन्हें महंगे दामों पर ग्राहकों को बेच रहे थे।

शिकायत पर हुई कार्रवाई

एसआई राघवेंद्र सिंह सिकरवार ने बताया कि एप्पल कंपनी की लीगल टीम की ओर से अधिकृत आईटी कंपनी के अधिकारी विशाल जडेजा ने शनिवार को शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया कि न्यूमार्केट में कई दुकानों पर नकली एप्पल लोगो वाले मोबाइल एसेसरीज बेचे जा रहे हैं। शिकायत के आधार पर पुलिस ने जांच की और फिर सोमवार को न्यूमार्केट की चार अलग-अलग दुकानों पर दबिश दी।

1200 मोबाइल कवर और ईयरबड्स जब्त

दबिश के दौरान दुकानों से बड़ी संख्या में नकली एप्पल लोगो वाले प्रोडक्ट मिले। पुलिस ने वहां से लगभग 1200 मोबाइल कवर और तीन ईयरबड्स जब्त किए, जिनकी कीमत करीब छह लाख रुपये आंकी गई है। जब्त किए गए सभी सामान पर एप्पल का लोगो अंकित था, जबकि वे वास्तविक रूप से लोकल कंपनियों के प्रोडक्ट थे।

चार दुकानदारों पर केस दर्ज

पुलिस ने टीटीनगर निवासी मोहम्मद आसिफ, कोटरा निवासी पुरुषोत्तम दिनानी, धर्मदास केसवानी और अभिषेक धानक पर कॉपीराइट एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। प्रारंभिक पूछताछ में यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि आरोपित स्वयं नकली लोगो लगाकर प्रोडक्ट तैयार कर रहे थे या फिर किसी अन्य सप्लायर से सामान खरीदकर बेच रहे थे।

पुलिस की आगे की जांच

पुलिस का कहना है कि इस मामले में आगे की जांच की जा रही है। यह भी पता लगाया जा रहा है कि सामान स्थानीय स्तर पर तैयार किया गया था या किसी और शहर से सप्लाई हुआ था। आरोपितों को नोटिस जारी कर पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि दोषी पाए जाने पर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
 24 June 2026
भोपाल : फेडरेशन ऑफ रिटेलर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एफआरएआई) मध्य प्रदेश शाखा ने आज भोपाल में ‘मॉडर्न मार्केट में अवैध व्यापार का सामना’ (कन्फ्रंटिंग इलिसिट ट्रेड इन मॉडर्न मार्केट) विषय पर…
Advt.