इंद्रप्रस्थ कॉलोनी में मोबाइल टॉवर का विरोध, पुलिस को संभालना पड़ा मोर्चा

Updated on 26-10-2021 05:15 PM
खरगोन ।  शहर में इन दिनों कॉलोनी, मोहल्लों, बस्तियों में मोबाइल टॉवरों का मानो जाल बिछता नजर आ रहा है। कई बार विरोध के बाद भी टॉवर लगाए जा रहे है। सोमवार को बिस्टान रोड़ स्थित वार्ड 31 इंद्रप्रस्थ कॉलोनी में एक मकान की छत पर लग रहे मोबाइल टॉवर का रहवासियों ने विरोध किया। मकान मालिक एवं कंपनी कर्मचारियों ने प्रशासनिक अनुमति का हवाला देकर निर्माण कार्य जारी रखा, जिस पर विवाद की स्थिति निर्मित हुई सूचना पर पहुंची पुलिस ने समझाईश देकर मामला शांत कराया।
निजी कंपनी का मोबाइल टॉवर लगाने की तैयारियों को लेकर कंपनी के कर्मचारी सुबह लोडिंग में सामान भरकर पहुंचे। जिसके बाद रहवासी जमा हो गए। पूर्व पार्षद बेबी मंडलोई ने बताया कि क्षेत्र में पहले ही महज 25 से 50 फीट की दूरियों पर दो टॉवर लगे है, अब तीसरे टॉवर की तैयारी की जा रही है। टॉवर से निकलने वाले विकिरण स्वास्थ्य के लिए घातक है जैसा कि इंटरनेट पर भी इसके दुष्परिणाम देखे जा सकते हैं इसमें सिर दर्द, मेमोरी लॉस, श्वसन तंत्र, लो स्पर्म कांउट एवं कैंसर जैसी बीमारियां हो रही हैं। जनहित को देखते हुए दी गई अनुमति निरस्त कि जाए। विरोध के बाद भी कंपनी के लोगों ने अपना काम जारी रखा। रहवासियों पंकज परिहार, मंजु पाल, सतीष कोलते, एआर पटोदे आदि का कहना है कि कॉलोनी में संतोष रावल अपने मकान की छत पर मोबाइल टॉवर लगवा रहा था। इसको लेकर विरोध किया। क्षेत्र के रहवासियों की स्वास्थ्य की परवाह कोई नहीं कर रहा है। कंपनी के मोबाइल टॉवर का निर्माण किया जा रहा था जो कि स्वास्थ्य की दृष्टि से घातक है। टॉवर लगता है तो क्षेत्र के रहवासियों के शरीर पर विपरीत प्रभाव पड़ेगा। 

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
 24 June 2026
भोपाल : फेडरेशन ऑफ रिटेलर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एफआरएआई) मध्य प्रदेश शाखा ने आज भोपाल में ‘मॉडर्न मार्केट में अवैध व्यापार का सामना’ (कन्फ्रंटिंग इलिसिट ट्रेड इन मॉडर्न मार्केट) विषय पर…
Advt.