शैल्बी हॉस्पिटल में हुई बम स्क्वाड की मॉक ड्रिल, हॉस्पिटल प्रबंधन ने सीखे सजग रहने के उपाय

Updated on 26-06-2024 05:58 PM

इंदौरकिसी भी आपातकालीन एवं अप्रिय स्थिति से बचने के लिए इंदौर के शैल्बी हॉस्पिटल में बम स्क्वॉड की एक मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। हाल ही में आयोजित इस मॉक ड्रिल का उद्देश्य हॉस्पिटल स्टाफ और सुरक्षा कर्मियों को आपातकालीन परिस्थितियों में प्रतिक्रिया देने के लिए प्रशिक्षित करना था। इस मॉक ड्रिल के दौरान डॉक्टर, नर्सिंग, पैरामेडिकल, सिक्यूरिटी सहित हॉस्पिटल का पूरा स्टाफ मौजूद रहा।


मॉक ड्रिल में, बम स्क्वॉड की टीम ने एक संदिग्ध टेलीफोन की खोज की और उसे निष्क्रिय कर दिया। स्क्वॉड टीम ने हॉस्पिटल स्टाफ को बम की पहचान करने और उससे बचने के तरीकों के बारे में भी प्रशिक्षित किया।


शैल्बी मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल्स के सीएओ डॉ अनुरेश जैन एवं मेडिकल सुपरिटेंडेंट डॉ विवेक जोशी ने कहा, "यह मॉक ड्रिल अत्यंत महत्वपूर्ण थी क्योंकि इससे हमारे हॉस्पिटल के स्टाफ को आपातकालीन परिस्थितियों में शांत रहना और त्वरित कार्रवाई करना सीखने में मदद मिलेगी।  इस मॉक ड्रिल से मिली सीख का उपयोग अपनी सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए करेंगे। यह मॉक ड्रिल हॉस्पिटल प्रबंधन के लिए सुरक्षा जागरूकता बढ़ाने में मददगार होगी। हम अपने स्टाफ और सुरक्षा कर्मियों को नियमित रूप से प्रशिक्षण देते रहेंगे।"


सहायक पुलिस आयुक्त सुरक्षा अनिल कुमार मंडराह और बीडीडीएस टीम ने कहा कि वे भविष्य में भी इस तरह की मॉक ड्रिल का आयोजन करते रहेंगे। हमें ख़ुशी है कि हॉस्पिटल प्रबंधन को भी ऐसी घटनाओं से बचने के लिए एहतियाती उपाय बरत रहा है। हॉस्पिटल स्टाफ और सुरक्षा कर्मियों को उनके सहयोग के लिए धन्यवाद।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 06 June 2026
इंदौर। देशभर में लिवर संबंधी बीमारियों के मामले लगातार बढ़ रहे हैं और अब इसका प्रभाव मध्य भारत में भी स्पष्ट रूप से दिखाई देने लगा है। बदलती जीवनशैली, मोटापा,…
 29 May 2026
इंदौर। कई बार जिंदगी की सबसे खतरनाक शुरुआत बहुत सामान्य लगती है। दोस्तों के साथ ली गई पहली सिगरेट, तनाव कम करने के नाम पर खाया गया गुटखा या लंबे…
 27 May 2026
इंदौर: बदलती जीवनशैली, तनाव और अनियमित खानपान के कारण हाई ब्लड प्रेशर यानी हाइपरटेंशन के मामलों में लगातार बढ़ोतरी देखी जा रही है। इसी गंभीर स्वास्थ्य चुनौती को ध्यान में…
 22 May 2026
इंदौर: इंदौर के केयर सीएचएल हॉस्पिटल में हाल ही में एक जटिल और दुर्लभ मेडिकल केस का सफलतापूर्वक इलाज किया गया, जिसने डॉक्टरों के सामने कई गंभीर चुनौतियाँ खड़ी कर…
 20 May 2026
इंदौर: बेहतर इलाज, आधुनिक तकनीक और विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम किसी भी अस्पताल की सबसे बड़ी पहचान होती है। मरीज़ों का भरोसा और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं ही किसी संस्थान को…
 16 May 2026
भोपाल। अटल बिहारी वाजपेयी सुशासन एवं नीति विश्लेषण संस्थान (AIGGPA), भोपाल के उपाध्यक्ष प्रो. राजीव दीक्षित से आज उनके भोपाल स्थित कार्यालय में आयुष एवं होम्योपैथिक चिकित्सा तथा अनुसंधान को…
 14 May 2026
इंदौर| अस्पतालों में इलाज की प्रक्रिया सिर्फ डॉक्टरों तक सीमित नहीं होती, बल्कि एक पूरी टीम इसके पीछे काम करती है। इस टीम में नर्सिंग स्टाफ की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण मानी जाती है,…
 14 May 2026
इंदौर| अस्पतालों में डॉक्टर अक्सर इलाज का चेहरा माने जाते हैं, लेकिन मरीज़ के सबसे करीब अगर कोई होता है तो वह नर्सिंग स्टाफ होता है। दवाइयों से लेकर मरीज…
 13 May 2026
इंदौर : एचसीजी कैंसर अस्पताल ने तंबाकू सेवन के कारण लगातार बढ़ रहे ओरल कैंसर मामलों को देखते हुए अपने जागरूकता अभियान ‘द पी.ए.ए.एन. स्पॉट’ [Prevent. Addiction. Avoid. Nicotine] को और…
Advt.