केयर सीएचएल हॉस्पिटल में हुई जोड़ों की आधुनिक रोबोटिक सर्जरी, ऑस्ट्रेलिया के विशेषज्ञ डॉक्टर जोनाथन रहे मौजूद

Updated on 22-11-2024 02:27 PM

इंदौर: केयर सीएचएल हॉस्पिटल, इंदौर एक बार फिर चिकित्सा के क्षेत्र में नए मानक स्थापित कर रहा है। शुक्रवार 22 नवंबर, 2024 को प्रतिष्ठित रोबोटिक जोड़ प्रत्यारोपण एवं आर्थोस्कोपी सर्जन, डॉ. विनय तंतुवाय ने एक अत्याधुनिक रोबोटिक सर्जरी की। इस विशेष अवसर पर, ऑस्ट्रेलिया से विशेषज्ञ रोबोटिक सर्जन, डॉ. जोनाथन यंग, भी उपस्थित रहे और अपना विशेष मार्गदर्शन प्रदान किया। वहीं केयर सीएचएल द्वारा सर्जन के लिए एक विशेष वर्कशॉप का आयोजन किया है जहां पर नए डॉक्टर एवं सर्जन डॉक्टर जोनाथन से अत्याधुनिक रोबोट सर्जरी के गुर सीख पाएंगे एवं अपने जिज्ञासाओं के संतोषजनक उत्तर प्राप्त कर पाएंगे।

ऑस्ट्रेलिया के लिंगार्ड प्राइवेट हॉस्पिटल के ऑर्थोपेडिक सर्जन डॉ. जोनाथन यंग ने बताया, "मुझे यह देखकर खुशी हुई कि भारत में भी ऑस्ट्रेलिया की ही तरह रोबोटिक सर्जरी के लिए पर्याप्त मात्रा में सुविधा एवं इंफ्रास्ट्रक्चर मौजूद है। यह पद्धति न केवल मरीज के लिए बल्कि डॉक्टर के लिए भी बहुत अहम है। आज हमने डॉक्टर विनय के साथ रोबोटिक सर्जरी की और हमने पाया कि केयर सीएचएल हॉस्पिटल में सर्जरी से जुड़ी पर्याप्त सुविधाएं मौजूद हैं और यहां की टीम विशेष रूप से प्रशिक्षित है।"

केयर सीएचएल हॉस्पिटल, इंदौर के रोबोटिक जॉइंट रिप्लेसमेंट एंड आर्थोस्कोपी सर्जन डॉ. विनय तंतुवाय ने कहा, "हम रोगियों को सर्वोत्तम चिकित्सा देखभाल प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। केयर सीएचएल का अत्याधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर और अनुभवी चिकित्सा टीम हमें विश्व स्तरीय स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने में सक्षम बनाती है। रोबोटिक सर्जरी के क्षेत्र में नवीनतम तकनीकों को अपनाकर, हम रोगियों को अधिक सटीक, कम दर्द और तेजी से ठीक होने वाली सर्जिकल प्रक्रियाएं प्रदान कर सकते हैं।

रोबोटिक पद्धति के बारे में डॉक्टर विनय ने बताया, "रोबोटिक तकनीक की नई उपलब्धियों की बदौलत अब मरीज की शारीरिक संरचना के आधार पर घुटने का पूरी तरह से रिप्लेसमेंट करना संभव हो गया है। रोबोटिक सर्जरी में शरीर पर बेहद कम चीरा लगाया जाता है, जिससे आसपास के टिशूज को न्यूनतम नुकसान पहुंचता है। इस प्रक्रिया से न केवल शरीर पर निशान कम होते हैं, बल्कि घाव भी जल्दी भर जाते हैं। रोबोट असिस्टेड सर्जरी के तहत मरीजों को उनकी आवश्यकताओं के अनुसार कस्टमाइज नी (विशेष रूप से डिजाइन किए गए घुटने) प्रदान किए जाते हैं, जो बेहतर फिटिंग और कार्यक्षमता सुनिश्चित करते हैं। यह उन्नत तकनीक सर्जन को सटीक स्थान पर कट लगाने की सुविधा देती है, जिससे स्वस्थ हड्डियों, मुलायम टिशू और लिगामेंट्स को सुरक्षित रखा जा सकता है।"


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 21 July 2026
भोपाल : हर साल 20 जुलाई को दुनिया भर में विश्व क्लेफ्ट जागरूकता दिवस (वर्ल्ड क्लेफ्ट अवेयरनेस डे) मनाया जाता है। इस दिवस की शुरुआत वर्ष 2025 में स्माइल ट्रेन ने…
 14 July 2026
इंदौर: चिकित्सा और नेत्र देखभाल के क्षेत्र में विश्वसनीयता व आधुनिकता का पर्याय बन चुके 'रोहित आई हॉस्पिटल' ने अपनी स्थापना के 35 गौरवशाली वर्ष पूरे कर लिए हैं। इस…
 12 July 2026
भोपाल |  विश्व स्तरीय हृदय देखभाल (cardiac care) के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को आगे बढ़ाते हुए, मणिपाल हॉस्पिटल्स ने एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। मणिपाल इंस्टीट्यूट ऑफ कार्डियक साइंसेज के…
 06 July 2026
इंदौर। शहर में आयोजित चौथी ब्रोंकोपल्मोनरी वर्ल्ड कांग्रेस 2026 का समापन रविवार को हुआ। यह केवल एक वैज्ञानिक सम्मेलन नहीं रही, बल्कि यह तेजी से बिगड़ते पर्यावरण और उससे पैदा हो…
 04 July 2026
इंदौर। डॉक्टरों के समर्पण, सेवा भावना और मरीजों के प्रति उनकी अटूट प्रतिबद्धता को सम्मान देने के उद्देश्य से केयर सीएचएल हॉस्पिटल्स में राष्ट्रीय डॉक्टर्स डे उत्साहपूर्वक मनाया गया। इस…
 02 July 2026
इंदौर। शहर के प्रतिष्ठित मेडिकेयर हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेन्टर ने राष्ट्रीय स्तर पर एक और उपलब्धि अपने नाम दर्ज की है। दिल्ली में आयोजित क्लस्टर ऑफ़ अचीवर्स (COA) के 37वे…
 25 June 2026
इंदौर : राष्ट्रीय कैंसर सर्वाइवर माह के अवसर पर एचसीजी कैंसर हॉस्पिटल इंदौर ने कैंसर सर्वाइवर्स मीट का आयोजन किया। इस विशेष कार्यक्रम में कैंसर सर्वाइवर्स, उनके देखभालकर्ता (केयरगिवर्स), डॉक्टरों और स्वास्थ्य…
 19 June 2026
इंदौर : एचसीजी कैंसर हॉस्पिटल, इंदौर को तंबाकू सेवन के दुष्प्रभावों और कैंसर की रोकथाम को लेकर चलाए गए प्रभावशाली ‘नो टोबैको अवेयरनेस एंड कैंसर प्रिवेंशन’ अभियान के लिए बिग एफएम द्वारा स्थापित ‘बेस्ट…
 13 June 2026
इंदौर: एसोसिएशन ऑफ सर्जन्स ऑफ इंडिया (एएसआई) इंदौर सिटी चैप्टर द्वारा 8 से 14 जून तक आयोजित नेशनल सर्जन्स वीक 2026 के अंतर्गत शहर में चिकित्सा, अकादमिक संवाद, जनजागरूकता और…
Advt.