मेरा बूथ सबसे मजबूत कार्यक्रम में बोले मोदी, भाजपा को दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी बनाने में मप्र की बड़ी भूमिका

Updated on 27-06-2023 06:27 PM

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज 27 जून को सुबह करीब दस बजे वायुसेना के विशेष विमान से मध्य प्रदेश के भोपाल के दौरे पर पहुंचे। स्‍टेट हैंगर पर राज्‍यपाल मंगुभाई पटेल, सीएम शिवराज सिंह समेत अन्‍य नेताओं ने उनकी आत्‍मीय अगवानी की। यहां से सड़क मार्ग के जरिए प्रधानमंत्री मोदी रानी कमलापति स्‍टेशन पहुंचे। यहां पर उन्‍होंने इंदौर-भोपाल और जबलपुर-भोपाल के बीच चलने वाली वंदे भारत ट्रेन की प्रदेश को सौगात दी। इसके उपरांत प्रधानमंत्री मोदी भाजपा के मेरा बूथ सबसे मजबूत अभियान में शिरकत करने मोतीलाल नेहरू स्‍टेडियम पहुंचे। यहां पीएम मोदी ने देशभर के 10 लाख भाजपा बूथ कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। भोपाल में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का रोड शो खराब मौसम की वजह से रद कर दिया गया है। जानिए इससे जुड़ा पल-पल का अपडेट।

योजनाओं में भेदभाव न हो तो संतुष्‍टि होगी

 पीएम मोदी ने विरोधियों पर हमला बोलते हुए कहा कि वे मलाई खाने का रास्ता निकाल लेते हैं। हमारी प्राथमिकता दल से बढ़कर देश की है। हम तुष्‍टीकरण, वोटबैंक के रास्ते पर नहीं चलेंगे। तुष्टीकरण रास्ता नहीं, संतुष्टीकरण का रास्ता है। ये मेहनत का रास्ता है। योजनाओं के लाभ में भेदभाव नहीं होगा। इससे संतुष्टि होगी। यूपी में कई लोग तुष्टीकरण के शिकार हो गए और विकास से वंचित रह गए। दक्षिण भारत में भी कईसमाजों की उपेक्षा हुई। घूमंतु जातियों को वंचित रखा गया। हमने ऐसे लोगों की सुध ली।

तुष्‍टीकरण के बजाय संतुष्‍टीकरण पर जोर

 उत्तराखंड की हिमानी वैष्णव ने पूछा कि पहले के दौर में सामाजिक क्रांति के नाम तुष्टीकरण किया गया। हमने तुष्‍टीकरण के बजाय संतुष्‍टीकरण पर जोर दिया। उसमें आए बदलाव को हम लोगों को कैसे बताएं। इस पर मोदी ने अपने जवाब में विरोधी दलों को भी आड़े हाथों लिया और कहा कि कुछ दल अपने लिए जीते हैं। तुष्टीकरण, वोटबैंक के माध्यम से गरीब को गरीब बनाए रखने से कुछ दिन चल जाते हैं, पर यह देश में विनाश लाता है।

हमारा लक्ष्‍य लोगों को शतप्रतिशत योजनाओं का लाभ देना

 मेरा बूथ सबसे मजबूत सम्‍मेलन में बिहार से आए रिपु सिंह ने पूछा कि सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को कैसे जनता तक पहुंचा सकते हैं।

 इस पर मोदी ने उनकी शंका का समाधान करते हुए कहा कि हमारा लक्ष्य किसी एक योजना का लाभ देना नहीं है। शतप्रतिशत योजनाएं देना है। पीएम आवास वालों को, मुद्रा या अन्य योजना का लाभ मिल रहा है या नहीं, यह भी देखें। उसे ये लाभ दिलवाएं। बूथ कार्यकर्ता दायित्व समझकर यह काम करते हैं तो आपकी ताकत बनेगी। नमो एप सहित अन्य माध्यम से उन्हें जोड़ें। पीएम मोदी ने कहा कि जब हम अपनी बात तुलनात्मक रूप से कहते हैं, तो ज्यादा समझ में आता है। गैस कनेक्शन के लिए पहले कितना परेशान होते थे, आज कितना आसान हो गया। ये तुलना के साथ बताएंगे तो ज्‍यादा समझ में आएगा। आज नौ करोड़ से अधिक नए घरों में नल से जल पहुंचने लगा है।

सेवा के साथ पार्टी का काम भी होगा

 पीएम मोदी ने कहा कि ऐसे कामों से आपका बूथ मजबूत होगा। सेवा भी होगी और भाजपा का काम भी हो जाएगा। आप गांव के लोगों से कहेंगे कि कापी नहीं है तो किसी से दिला दो। जन्मदिन, बरसी सहित अन्य कार्य आंगनबाड़ी में करें। इन बातों को ज्यादा महत्व दें। अंकुरित आहार तैयार कर बांट दें। स्कूल के साथ बूथ का कार्यकर्ता जुड़ जाता है, तो बच्चों में बदलाव आता हैं। बूथ कार्यकर्ता जनता की रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़ें। 

गांवों के विकास के बगैर नहीं बन सकता विकसित भारत

 सवाल-जवाब के इस क्रम में आंध्रप्रदेश से आईं भाजपा कार्यकर्ता सरला रामकृष्णन के सवाल पर पीएम मोदी ने कहा कि कार्यकर्ता के मन में और ज्यादा काम करने की भूख होना बड़ी बात। गांवों को विकसित करना होगा। गांवों के विकास के बगैर विकसित भारत नहीं बन सकता। गांव में हरियाली, सोलर एनर्जी, पानी पर काम करना होगा। दो साल में ये प्रयास होने चाहिए। इसे सरकार का काम नहीं मानें। जनता जनार्दन का काम सोचकर करें। बच्चे स्कूल से ड्रापआउट नहीं होंगे।

सेवाभावी के रूप में हो पहचान

 मोदी ने कार्यकर्ताओं को जनसेवा का मंत्र देते हुए कहा कि बूथ पर भाजपा की पहचान सेवाभावी की होनी चाहिए। इसके लिए छोटे-छोटे काम करने चाहिए। गांव में जहां बैठते हैं, वहां अखबार लाकर रख दें। वो नेता मानने लगेंगे। अखबार में भारत सरकार का विज्ञापन आते हैं उसे वहां रखें। भाजपा की अच्छी खबर वहां लगाएं। फस्ट एड बॉक्स लगा सकते हैं। ऐसा करके आप सामाजिक नेता बन जाएंगे। पार्टी के अखबार रख सकते हैं। जो खुद के लिए इकट्ठा करते हैं उसी को आगे बढ़ा दो। यूरिया की व्यवस्था बना सकते हैं। उनका यूरिया उठाकर ला देंगे तो आपका नाम बन जाएगा। किताबें इकट्ठी करके गरीब के बच्चों को बांट दो। 

बूथ कार्यकर्ता के आधार पर बनने हैं पीएम, सीएम

 अपने संबोधन के दौरान पीएम मोदी ने सम्‍मेलन में पधारे कार्यकर्ताओं के साथ सवाल-जवाब का सिलसिला शुरू किया। सबसे पहले दमोह के राम पटेल ने मोदी से सवाल किया। उन्‍होंने मोदी से पूछा कि आपने मंडल स्तर पर कार्यकर्ता बनकर काम किया। आपने राजनीति के साथ सामाज से कैसे जुड़े रहे। मोदी ने जवाब दिया कि हमें बूथ को छोटा नहीं समझना चाहिए। इससे ऊपर उठकर समाज में पहचान बनानी चाहिए। प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री बूथ कार्यकर्ता के आधार पर बनते हैं। हम वो पार्टी नहीं जो एसी कमरों में बैठकर फतवे जारी करते हैं। उज्‍ज्‍वला योजना ऐसे ही बनी।

मोदीजी के नेतृत्‍व में जनकल्‍याण का नया अध्‍याय लिखा - शिवराज

 मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा हम सभी सौभाग्यशाली हैं कि हमने भारत में जन्म लिया। मोदी जी के नेतृत्व में देश में प्रगति और विकास का एक नया इतिहास रचा है। जन कल्याण और गरीब कल्याण का एक नया अध्याय लिखा है मोदी नाम आज मंत्र बन गया है जहां मोदी जाते हैं दुनिया झूम जाती है आज देश मोदी मंत्र का उच्चारण करता है अमेरिका की संसद में जब हमारे प्रधानमंत्री जी बोले तो 79 बार सांसदों ने तालियों की गड़गड़ाहट से मोदी जी का स्वागत किया और 15 बार यह देश के लिए गर्व का विषय है अमेरिका के सांसदों ने खड़े रहकर मोदी जी को सम्मान दिया। 

सीएम शिवराज ने कहा कि जब हम भारतीय जनता पार्टी का काम करते हैं तो केवल एक दल का काम नहीं करते हैं पूरे देश के कल्याण के लिए काम करते हैं। मोदी जी केवल हमारे नेता नहीं है बल्कि हमारे मार्गदर्शक, गाइड और हमारे बड़े भाई भी हैं। विदेश यात्रा समाप्त करके बूथ के कार्यकर्ताओं की बैठक करने के लिए आए हैं। यह अपने आप में अद्भुत बात है। आप सौभाग्यशाली हैं जो आज इस सम्मान के लिए चुने गए हैं। प्रधानमंत्री जी आपसे संवाद करेंगे। आज यहां से आप सभी यह संकल्प लेकर जाएंगे कि अपने बूथ पर जीत सुनिश्चित करेंगे। पांचों राज्यों में भी बीजेपी सफलता प्राप्त करेगी! 


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
Advt.