मोदी का भोपाल दौरा:ऑपरेशन सिंदूर के बाद भोपाल में सम्मेलन के जरिये पीएम दुनिया को देंगे संदेश

Updated on 24-05-2025 12:53 PM

ऑपरेशन सिंदूर के बाद भाजपा सरकार का महिला सशक्तीकरण पर बड़ा सम्मेलन जंबूरी मैदान में 31 मई को होगा। इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आएंगे। माना जा रहा है कि इस कार्यक्रम से मोदी दुनिया को बड़ा संदेश दे सकते हैं। इसलिए, इसकी व्यवस्थाओं और तैयारियों का जिम्मा भाजपा ने महिलाओं को सौंपा है।

कार्यक्रम के दिन 620 महिलाएं सिंदूरी साड़ी में मंच पर और आसपास होंगी। उनके पास संचालन, आभार, पानी, बैठक, भोजन, पार्किंग और वाहन की व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी होगी। सिंदूरी रंग की एक जैसी साड़ी संगठन की ओर से उपलब्ध कराई जाएगी। तैयारी बेहतर हो, इसलिए भोपाल के 31 मंडलों से 20 महिलाओं का चयन होगा। उनकी बैठक 27 को पार्टी दफ्तर में रखी गई है।

साफ है कि महिलाएं ही मोदी की एक दिवसीय यात्रा को लीड करेंगी। बैठक में कार्यक्रम को लेकर एक 6 सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया। इसमें महापौर मालती राय, मंत्री कृष्णा गौर, सीमा सिंह, नेहा बग्गा, भक्ति शर्मा और वंदना जाचक को शामिल किया गया है। अगली बैठक में कुछ और कमेटियों का गठन हो सकता है।

तैयारियों के लिए हुई बैठ​क

शुक्रवार को इसी संबंध में संगठन की एक बैठक रखी गई। इसमें अध्यक्ष वीडी शर्मा, प्रदेश प्रभारी डॉ. महेंद्र सिंह, संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा, और महामंत्री भगवानदास सबनानी ने कार्यकर्ताओं से कार्यक्रम पर चर्चा की। वीडी शर्मा ने कहा कि हमने देखा कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान दो महिला सैन्य अधिकारियों, कर्नल सोफिया और विंग कमांडर व्योमिका सिंह को आगे लाकर जिम्मेदारी दी गई।

यही स्वरूप 103 रेलवे पुनर्विकसित रेलवे स्टेशनों के लोकार्पण कार्यक्रम में भी दिखाई दिया। अब हमें इसी तस्वीर को और मजबूत करना है। प्रदेश प्रभारी डॉ. महेंद्र सिंह ने कहा कि इस कार्यक्रम की व्यवस्था में महिलाओं को जिम्मेदारी देकर हमें यह संदेश देना है कि 300 साल पहले देवी अहिल्याबाई ने राज्य की व्यवस्था संभाली थी।

आज इक्कीसवीं सदी की बहनें भी इस आयोजन की जिम्मेदारी संभाल सकती हैं। प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद ने कहा कि जब व्यवस्थाओं की भारी कमी थी, तब देवी होल्कर ने स्वावलंबन, सुशासन और महिला सशक्तिकरण को लेकर मिसाल पेश की थी।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.