मोहन कैबिनेट की बैठक आज, ई-विधान सहित कई प्रस्तावों पर होगा निर्णय
Updated on
10-07-2024 11:53 AM
भोपाल। विधानसभा का मानसून सत्र समाप्त होने के बाद मोहन कैबिनेट की पहली बैठक बुधवार को होने जा रही है। सुबह 11 बजे मंत्रालय में होने वाली इस कैबिनेट बैठक में कई अहम प्रस्तावों पर मुहर लग सकती है। इस बैठक के दौरान मध्यप्रदेश विधानसभा के ई-विधान प्रोजेक्ट का प्रस्ताव भी पेश किया जाएगा। इस प्रोजेक्ट के मुताबिक विधानसभा में सभी काम आनलाइन होंगे। सदस्यों को सदन में प्रश्नकाल के दौरान पूछे जाने वाले प्रश्न भी आनलाइन स्क्रीन पर नजर आएंगे। सभी सदस्यों के टेबल पर स्क्रीन लगाई जाएगी।इसके लिए ई-विधान परियोजना लागू की जा रही है। इसको लेकर संसदीय कार्य मंत्रालय, विधानसभा सचिवालय और संसदीय कार्य विभाग के बीच अनुबंध भी हो चुका है। मुख्यमंत्री कार्यालय के अधिकारियों ने बताया कि ई-विधान परियोजना को सैद्धांतिक सहमति पहले ही दी जा चुकी है।
रामनिवास रावत को आज विभाग आवंटन संभव
मंत्री बनने के बाद रामनिवास रावत की यह पहली कैबिनेट बैठक होगी। सूत्रों का कहना है कि बुधवार को ही उन्हें विभागीय दायित्व भी दे दिया जाएगा। संभावना यही है कि मुख्यमंत्री के पास जो विभाग हैं, उन्हीं में से एक या दो विभाग रावत को दिए जा सकते हैं।
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
भोपाल आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
इंदौर — द परफेक्ट
क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ
राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…