हाथियों के प्रबंधन नीति पर मोहन कैबिनेट करेगी फैसला:छत्तीसगढ़ से आने वाले जंगली हाथियों को लेकर आएगा प्रस्ताव

Updated on 13-05-2025 12:01 PM

मोहन कैबिनेट आज छत्तीसगढ़ से आने वाले जंगली हाथियों के प्रबंधन को लेकर फैसला करेगी। इस बैठक में हाथियों के प्रबंधन को लेकर नीति के साथ बजट को भी मंजूरी दी जाएगी। इसके साथ ही कैबिनेट में इस साल हुई गेहूं खरीदी को लेकर भी चर्चा की जाएगी, जिसमें किसानों द्वारा बेचे गए गेहूं और उसके भुगतान पर मुख्यमंत्री अपने मंत्रियों के साथ डिस्कशन करेंगे।

वन अफसरों के मुताबिक बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व और संजय डुबरी टाइगर रिजर्व में 150 से अधिक जंगली हाथी हैं। कई बार ये हाथी छत्तीसगढ़ से आकर यहां रहवासी क्षेत्रों में पहुंच जाते हैं। हाथियों के आदिवासियों के गांवों में घुसने से इंसानों और हाथियों के बीच टकराव का खतरा बढ़ता है। छह माह पहले कोदो की फंगस लगी फसल खाने के कारण 11 हाथियों की मौत हो गई थी। इसके बाद गुस्साए एक हाथी ने दो लोगों को कुचलकर मार डाला था। तब से प्रदेश में हाथियों के प्रबंधन पर विचार मंथन जारी है। रीवा और शहडोल संभाग के वन क्षेत्रों में ऐसे हाथी अधिक हैं। आज होने वाली कैबिनेट मीटिंग में हाथी प्रबंधन के साथ इसके लिए बजट को भी मंजूरी दी जाने वाली है।

पाक पर हमले के फैसले पर मोदी सरकार का आभार मानेगी सरकार

पाकिस्तान पर आपरेशन सिंदूर के जरिये टेरर खात्मे के लिए किए गए अटैक और उसके बाद बने हालातों पर नियंत्रण व भारतीय सेना द्वारा ड्रोन हमलों को नाकाम करने पर भी कैबिनेट में चर्चा होगी। पाक को सबक सिखाने और पाक हमलों को नाकाम करने के लिए पीएम नरेंद्र मोदी के फैसलों पर मोहन कैबिनेट आभार मानेगी।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.