मोहन सरकार की 2024 की आखिरी कैबिनेट मीटिंग शुरू:सिंहस्थ के लिए हाट बनाने को मिलेगी मंजूरी

Updated on 26-12-2024 12:41 PM

मोहन सरकार की साल 2024 की आखिरी कैबिनेट बैठक गुरुवार को हो रही है। इस बैठक में उज्जैन के 150 एकड़ क्षेत्र में स्पिरिचुअल सिटी के साथ यूनिटी मॉल बनाए जाने पर चर्चा हो सकती है। यहां सिंहस्थ के पहले हाट लगाने को लेकर भी प्लानिंग की जा रही है।

सरकार ने उज्जैन में सिंहस्थ के पहले यूनिटी मॉल बनाने की तैयारी की है। इसमें एक जिला, एक उत्पाद (वन डिस्ट्रिक्ट, वन प्रोडक्ट) के अंतर्गत प्रदेश के सभी जिलों के ओडीओपी (वन डिस्ट्रिक्ट, वन प्रोडक्ट) लाकर यहां बिक्री के लिए उपलब्ध कराए जाएंगे। इनके साथ प्रदेश स्तर पर तैयार प्रमुख उत्पादों को भी यहां बिक्री के लिए रखा जाएगा। देश के अन्य राज्यों के ओडीओपी भी यहां बिक्री के लिए रखे जाएंगे।

कैबिनेट बैठक में पचमढ़ी के जागीरदार भभूत सिंह को लेकर भी सरकार कोई निर्णय ले सकती है। राजा भभूत सिंह ने अपने जीवनकाल में शिवाजी महाराज की तर्ज पर अंग्रेजों के छक्के छुड़ाए थे।

कैबिनेट के बाद मैराथन बैठक

कैबिनेट के बाद मैराथन मंथन बैठक होगी। सरकार ने एक साल में क्या काम किया और 2025 में क्या प्राथमिकताएं होंगी, इस पर मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव और उनकी टीम मंथन करेगी। पहले यह बैठक पचमढ़ी में बुधवार को अटलजी की जयंती के मौके पर प्रस्तावित थी, लेकिन केन - बेतवा लिंक परियोजना के शिलान्यास की वजह से बैठक आज भोपाल में करने का फैसला हुआ था।

राजधानी के कुशाभाऊ ठाकरे कन्वेंशन सेंटर में होने वाली मैराथन मंथन बैठक 4 घंटे से अधिक समय तक चल सकती है। इसमें केन-बेतवा नदी जोड़ो परियोजना के शिलान्यास पर चर्चा होगी। मुख्यमंत्री इस परियोजना के फायदे बताने के लिए उप मुख्यमंत्रियों और मंत्रियों को निर्देश देंगे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.