मोहन यादव ने अचानक रुकवा दिया अपना काफिला, सीएम के संगीत प्रेम को देखकर हर कोई हैरान

Updated on 15-09-2024 11:24 AM
इंदौर: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का संगीत के प्रति प्रेम एक बार फिर देखने को मिला। शनिवार को इंदौर दौरे के दौरान उन्होंने डेंटल कॉलेज के बाहर शहनाई वादकों को देखकर अपना काफिला रुकवा दिया और खुद उनके पास पहुंच गए।

दरअसल, मुख्यमंत्री मोहन यादव डेंटल कॉलेज में नवीन ब्लॉक के लोकार्पण कार्यक्रम के बाद लौट रहे थे। तभी उनकी नजर शहनाई वादकों पर पड़ी। उन्होंने कलाकारों से मुलाकात की और शहनाई बजाने का तरीका भी सीखने की कोशिश की। मुख्यमंत्री ने कलाकारों के उत्साहवर्धन के लिए उन्हें 5-5 हजार रुपये की सहायता राशि देने की घोषणा की।

सीएम ने कलाकारों की सराहना की


शहनाई वादकों के मधुर स्वर ने मुख्यमंत्री को इतना प्रभावित किया कि उन्होंने अपना काफिला रोककर कुछ देर उनके साथ बिताया। उन्होंने कलाकारों से बातचीत की और उनके काम की सराहना की। मुख्यमंत्री ने कहा कि संगीत एक ऐसी कला है जो मन को शांत करती है और आत्मा को ऊर्जा देती है।

डेंटल कॉलेज में नए ब्लॉक का लोकार्पण


इससे पहले मुख्यमंत्री ने इंदौर के शासकीय दंत चिकित्सा महाविद्यालय में नवनिर्मित ब्लॉक का लोकार्पण किया। इस ब्लॉक का निर्माण 600.84 लाख रुपये की लागत से किया गया है। इस नए ब्लॉक के निर्माण से कॉलेज में चल रहे स्नातक और स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों के लिए जगह की कमी दूर होगी। साथ ही, कॉलेज में नई ओ.पी.जी. मशीन और 75 डेंटल चेयर यूनिट्स भी लगाई जा रही हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.