अमित शाह के साथ हरियाणा का CM चुनेंगे मोहन यादव:विधायक दल के नेता का चयन करने BJP ने बनाया केंद्रीय पर्यवेक्षक

Updated on 14-10-2024 11:36 AM

हरियाणा में बीजेपी ने तीसरी बार बहुमत हासिल किया है। 90 सीटों वाले हरियाणा ने 48 विधानसभा सीटों पर बीजेपी ने जीत दर्ज की है। हरियाणा में मुख्यमंत्री का फैसला करने के लिए बीजेपी ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के साथ एमपी के सीएम डॉ. मोहन यादव को जिम्मेदारी दी है। शाह के साथ सीएम मोहन यादव को विधायक दल के नेता का चयन करने के लिए केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है।

हरियाणा के भाजपा विधायकों की बैठक 16 अक्टूबर को चंडीगढ़ में बुलाई गई है। जिसमें दोनों पर्यवेक्षक अमित शाह और डॉ. मोहन यादव मौजूद रहेंगे। डॉ. यादव को पहली बार बीजेपी ने चुनाव के बाद किसी राज्य का पर्यवेक्षक बनाया है। इससे पहले उन्होंने हरियाणा में बीजेपी प्रत्याशियों के समर्थन में प्रचार भी किया था।

हरियाणा के सीएम, एमपी के बने थे पर्यवेक्षक पिछले साल 2023 में हुए मप्र विधानसभा चुनाव के बाद यहां के मुख्यमंत्री चयन के लिए बीजेपी ने हरियाणा के तत्कालीन मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्‌टर को केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त किया था। बीजेपी ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. के. लक्ष्मण और राष्ट्रीय सचिव आशा लाकड़ा को भी खट्‌टर के साथ विधायक दल के नेता का चयन करने की जिम्मेदारी दी गई थी।

हरियाणा के तत्कालीन सीएम मनोहर लाल खट्‌टर ने विधायकों से चर्चा के बाद सीएम पद के लिए डॉ. मोहन यादव का नाम रखा था। हालांकि, सीएम के नाम का औपचारिक तौर पर प्रस्ताव तत्कालीन एमपी के सीएम शिवराज सिंह चौहान ने किया था। अब हरियाणा में सीएम मोहन यादव को विधायक दल के नेता का चयन करने की जिम्मेदारी दी गई है।

हरियाणा में सीएम मोहन ने 5 सीटों पर किया प्रचार एक सीट हारे, 4 जीते सीएम मोहन यादव ने हरियाणा की 5 विधानसभा सीटों पर प्रचार किया था। सीएम दादरी, भिवानी, भवानी खेरा, झज्जर और तोषम विधानसभा सीटों पर प्रचार करने गए थे। झज्जर सीट छोड़ बीजेपी के बाकी 4 सीटों पर उम्मीदवारों ने जीत दर्ज की है।

हरियाणा में भाजपा को 62% यादवों का वोट CSDS के सर्वे के मुताबिक ब्राह्मणों के अलावा ओबीसी खासकर यादवों और दलित वोटर्स ने भाजपा को वोट दिए। सर्वे में बताया गया कि यादव वोटर्स में 62 फीसदी ने बीजेपी को और 25 फीसदी ने कांग्रेस को वोट दिया। 13 फीसदी ने अन्य को वोट किया। ओबीसी वोटर्स की बात करें तो 47 फीसदी ने बीजेपी को और 32 फीसदी ने कांग्रेस को वोट दिया। 21 फीसदी ने अन्य दलों पर भरोसा जताया था।

अमित शाह ने की डॉ. यादव के नाम की सिफारिश भाजपा सूत्रों का कहना है कि संसदीय बोर्ड की बैठक में हरियाणा का पर्यवेक्षक नियुक्त करने के लिए अमित शाह ने डॉ. मोहन यादव के नाम की सिफारिश की। जानकारों का कहना है कि अमित शाह के साथ हरियाणा का पर्यवेक्षक बनने से डॉ. यादव का भाजपा की केंद्रीय राजनीति में कद बढ़ता दिख रहा है। लोकसभा चुनाव के दौरान उन्हें संसदीय बोर्ड का आमंत्रित सदस्य भी नियुक्त किया गया था। जिसमें मध्य प्रदेश की 29 लोकसभा सीटों पर उम्मीदवारों के चयन में डॉ. यादव की भूमिका रही। लोकसभा चुनाव में उन्होंने 12 राज्यों में प्रचार भी किया था। ऐसे में माना जा रहा है कि महाराष्ट्र और झारखंड के आगामी चुनाव में डॉ. यादव को अहम जिम्मेदारी मिल सकती है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.