मोहर्रम आज, शहर में निकलेगा रिवायती जुलूस, बदली रहेगी ट्रैफिक व्यवस्था

Updated on 17-07-2024 02:55 PM
 भोपाल। राजधानी में बुधवार को मोहर्रम पर शहर में जुलूस निकलेगा। इस दौरान सैकड़ों की संख्या में ताजिये, सवारियां और बुर्राक पुराने और नए शहर के कई इलाकों से गुजरते हुए वीआइपी रोड स्थित करबला पहुंचेंगे। इस मौके पर हर साल की तरह इस साल भी शहर में सबसे बड़ा ताजिया किन्नर समाज का होगा। समाज ने 16 फीट का ताजिया तैयार कराया है।


जगह-जगह होंगी तकरीरें

मोहर्रम के जुलूस के दौरान चौराहों पर जगह-जगह उलेमाओं की मजहबी तकरीरे भी होंगी। अन्य सूबों से आए उलेमा शहर के प्रमुख चौराहों पर तकरीरें करेंगे। ऑल इंडिया मुस्लिम त्योहार कमेटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ औसाफ शाहमीर खुर्रम ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस बार भी अकीदत के साथ मोहर्रम मनाया जाएगा। शहर में ताजियों के निकलने का सिलसिला दोपहर से ही शुरू हो जाएगा। इस वर्ष शहर में 20 से अधिक बड़े ताजिये बने हैं, वहीं मध्यम आकार के 300 और छोटे आकार के 600 ताजिये बनाए गए हैं।

बदला रहेगा यातायात, आमजन इन रास्तों पर जाने से बचें

राजधानी की ट्रैफिक पुलिस ने मोहर्रम को लेकर एडवाइजरी जारी की है। पुराने शहर में मोहर्रम के जुलूस को लेकर आज आमजन की सुविधा के लिए यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया है। कई क्षेत्रों में भारी वाहन के प्रवेश पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगाया गया है।

भारत टाकीज, अल्पना तिराहा, नादरा बस स्टैंड, भोपाल टाकीज, शहंजानाबाद, रायल मार्केट, कोहेफिजा तिराहा, करबला पर यातायात के दबाव के निपटान के लिए अतिरिक्त पुलिस फोर्स लगाया गया है। इस मार्ग पर शाम छह बजे के बाद यातायात का दबाव रहेगा।

पुराने शहर में भारत टाकीज, अल्पना तिराहा, नादरा बस स्टैंड, भोपाल टाकीज, शाहजाहांनाबाद, रायल मार्केट, कोहेफिजा तिराहा, करबला पर सभी प्रकार के मालवाहक, भारी, व्यावसायिक एवं अनुमति प्राप्त वाहन का आवागमन पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। इसी प्रकार शाम छह से सुबह छह बजे तक भारी वाहनों का शहर में प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा।

यातायात पुलिस ने आम जनता से अनुरोध किया है कि यातायात नियमों का पालन कर यातायात व्यवस्था में सहयोग करें। किसी प्रकार की असुविधा होने पर यातायात दूरभाष नंबर 0755-2677340, 2443850 पर संपर्क कर सकते हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.