आतंकियों के लिए फंड जुटाता था थाईलैंड से डिपोर्ट मोहसिन

Updated on 16-06-2025 05:20 PM

आतंकी संगठन हिज्ब-उत-तहरीर (HUT) से जुड़े नेटवर्क पर एनआईए ने एक बार फिर बड़ा एक्शन लिया है। थाईलैंड से डिपोर्ट कर भारत लाए गए मोहसिन खान की गिरफ्तारी के बाद भोपाल और झालावाड़ (राजस्थान) में शनिवार को एक साथ छापेमारी की गई। इस कार्रवाई में कई डिजिटल डिवाइस, संदिग्ध दस्तावेज और धार्मिक साहित्य जब्त किए गए हैं।

मोहसिन को एनआईए ने 16 जून तक रिमांड पर लिया है। उसके मोबाइल, बैंक खातों और कॉन्टैक्ट्स की गहराई से जांच की जा रही है। सूत्रों के अनुसार, मोहसिन न केवल HUT के लिए फंड जुटा रहा था, बल्कि देशभर के कार्यकर्ताओं से सक्रिय संपर्क में था।

अशोका गार्डन इलाके में लंबे समय से रह रहा था एनआईए सूत्रों के मुताबिक मोहसिन भोपाल के अशोका गार्डन इलाके में लंबे समय से रह रहा था। वह HUT के सक्रिय सदस्यों से संपर्क बनाए हुए था और संगठन के लिए फंडिंग की व्यवस्था करता था। इतना ही नहीं, वह भोपाल जेल में बंद HUT के 17 आरोपियों में से कुछ के परिजन से लगातार संपर्क में भी था। उन परिवारों को आर्थिक मदद देता था।

2023 में जब HUT के कई कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया था, तब मोहसिन का नाम जांच में आया था। शुरुआती पूछताछ के बाद उसे छोड़ दिया गया था। हालांकि, उसके बाद एनआईए ने उस पर निगरानी बढ़ा दी और अब पुख्ता सबूतों के आधार पर गिरफ्तारी की गई है।

मोबाइल और बैंक खातों में संदिग्ध गतिविधियां एनआईए ने मोहसिन के बैंक खातों की जांच में कई संदिग्ध ट्रांजैक्शन पकड़े हैं। वहीं, उसके मोबाइल फोन में कुछ ऐसी एप्लिकेशन मिली हैं जो आमतौर पर आतंकवादी संगठन आपसी संपर्क के लिए इस्तेमाल करते हैं। उसके पास से जब्त गैजेट्स को जांच के लिए एफएसएल भेजा गया है।

ऐशबाग का अकरम खान भी NIA की रडार पर एनआईए को जांच में मोहसिन का एक और करीबी अकरम खान भी संदिग्ध नजर आया है। अकरम ऐशबाग के बाग फरहत अफजा स्थित बी सेक्टर, इंद्रा कॉलोनी में रहता है। वह पहले टाइल्स और मार्बल की दुकान चलाता था, लेकिन अब बेरोजगार है। मोहसिन से उसके और उसके पिता के लगातार संपर्क में रहने की जानकारी सामने आई है।

एनआईए ने अकरम के घर पर करीब साढ़े तीन घंटे सर्चिंग की, जिसमें मोबाइल फोन, धार्मिक पुस्तकें और अन्य दस्तावेज जब्त किए गए। अकरम और उसके पिता से पूछताछ भी की गई। पड़ोसियों का कहना है कि अब अकरम मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करता है।

राजस्थान के झालावाड़ में भी 2 ठिकानों पर दबिश एनआईए ने शनिवार को झालावाड़ के काजी चौक स्थित एक मकान और जामा मस्जिद के पास एक दुकान पर भी दबिश दी। इन ठिकानों से भी डिजिटल डिवाइस जब्त किए गए हैं, जिन्हें जांच के लिए FSL भेजा गया है। एजेंसी को उम्मीद है कि इन उपकरणों से संगठन के नेटवर्क और फंडिंग से जुड़ी अहम जानकारियां मिल सकती हैं।

सरकार पहले ही घोषित कर चुकी है आतंकी संगठन NIA का कहना है कि HUT का उद्देश्य देश में अराजकता फैलाकर लोकतांत्रिक सरकार को कमजोर करना और शरिया कानून के अधीन इस्लामिक शासन की स्थापना करना है।

बेरोजगार मुस्लिम युवाओं को बना रहे थे निशाना एनआईए की जांच में सामने आया है कि यह नेटवर्क खासतौर पर बेरोजगार मुस्लिम युवाओं को कट्टरपंथ की ओर ले जाने का प्रयास कर रहा था। उन्हें हथियारों और विचारधारा से लैस कर हिंसा फैलाने के लिए प्रेरित किया जा रहा था।

अशोका गार्डन थाना प्रभारी विजय भामरे ने बताया कि मोहसिन थाना क्षेत्र के पास ही शेडो इलाके में रहता था। फिलहाल एनआईए की कार्रवाई को लेकर थाने को किसी भी तरह की आधिकारिक सूचना नहीं दी गई है। यह स्पष्ट नहीं है कि टीम ने कब सर्चिंग की, क्या बरामद किया और किन धाराओं में कार्रवाई की गई।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.