लाडली बहनों के खाते में आएंगे रुपए, बीना से सीएम मोहन यादव ट्रांसफर करेंगे 1574 करोड़

Updated on 09-09-2024 11:26 AM
भोपाल: मध्य प्रदेश में लाडली बहनों को सौगात मिलने वाली है। नौ सितंबर को सीएम मोहन यादव बीना से लाडली बहनों के खाते में रुपए ट्रांसफर करेंगे। दोपहर एक बजे के बाद लाडली बहनों के खाते में उनकी किस्त आने लगेगी। सरकार हर महीने मध्य प्रदेश की लाडली बहनों को 1250 रुपए की राशि देती है। बीना में कार्यक्रम को लेकर बड़ी तैयारी की गई है। सीएम मोहन यादव बीना से सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि भी ट्रांसफर करेंगे।

बीना से राशि करेंगे ट्रांसफर


मुख्यमंत्री मोहन यादव 9 सितंबर को सागर जिले के बीना से मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना एवं सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के हितग्राहियों के खातों में राशि अंतरित करेंगे। सागर जिले के बीना कृषि उपज मंडी में होने वाले राज्य स्तरीय कार्यक्रम में मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना की 1.29 करोड़ बहनों के खातों में 1574 करोड़ रुपए की राशि अंतरित करेंगे। इसी कार्यक्रम में सामाजिक सुरक्षा पेंशन के हितग्राहियों के खाते में 332.43 करोड़ रूपये अंतरित की जाएगी।

बीना को देंगे कई सौगात


इसके साथ ही सीएम मोहन यादव बीना में अन्य विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमि पूजन भी करेंगे। साथ ही कुछ नई घोषणाएं भी मुख्यमंत्री कर सकते हैं।

गौरतलब है कि अब तक लाडली बहना योजना के तहत लाडली बहनों को 24,499 करोड़ और सामाजिक सुरक्षा पेंशन के हितग्राहियों को 3 हजार करोड़ रुपये से अधिक की राशि उनके खातों में अंतरित की गई है। मध्य प्रदेश सरकार की इस योजना से प्रदेश की महिलाओं की जिंदगी में बड़े बदलाव आए हैं। सावन के महीने में सरकार ने लाडली बहनों को 1250-1250 रुपए दिए थे।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.