शीतलदास की बगिया में बंदरों का आतंक, किशोर पर किया हमला

Updated on 14-06-2024 12:53 PM
भोपाल। पुराने शहर में बड़ी झील के किनारे स्थित शीतलदास की बगिया में उत्पाती बंदरों का आतंक बढ़ता जा रहा है। यहां पर तीन से अधिक बंदर लोगों को प्रति दिन परेशान कर रहे हैं। इसकी जानकारी वन विभाग तक को है लेकिन वन अमले द्वारा अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है। नतीजा यह रहा कि गुरुवार को परिवार के साथ घूमने आए किशोर पर बंदरों ने हमला कर दिया। यदि लोग उसे समय पर नहीं बचाते तो उसके साथ बड़ी घटना हो सकती थी। घायल किशोर को अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार कर उसे छुट्टी दे दी गई है।

नगर निगम के गोताखोर आसिफ ने बताया कि शिवपुरी का रहने वाला 12 वर्षीय अंकित अपने परिवार के साथ बड़ा तालाब स्थित शीतलदास की बगिया में घूमने आया था। वह सुबह 11 बजे बगिया में खेल रहा था, उसी वक्त एक बंदर ने आकर उस पर हमला कर दिया। वह संभलता इससे पहले ही बंदर ने उसके हाथ-पीठ में काट लिया। वह चीखा-चिल्लाया तो आसपास के लोग मदद के लिए दौड़े और उसे बंदर के चंगुल से छुड़ाया। इसके बाद किशोर के स्वजन उसे प्रोफेसर कालोनी स्थित अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उसका उपचार किया गया।

आसिफ ने बताया कि शीतलदास की बगिया में धार्मिक आयोजन होते हैं और लोग वोटिंग के लिए भी पहुंचते हैं। इसी जगह पर दो-तीन बंदरों ने आतंक मचा रखा है। वह पिछले एक महीने से आए दिन लोगों पर हमला कर रहे हैं। इसकी जानकारी कई बार वन विभाग के अधिकारियों को दी जा चुकी है, लेकिन अब तक पकड़ने के कोई प्रयास नहीं किए गए हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.