चक्रवाती हवाओं के घेरे से मानसून सक्रिय, इंदौर में दोपहर बाद तेज वर्षा के आसार

Updated on 12-07-2023 12:50 PM

इंदौर। बुधवार सुबह से बादल छाये रहे और पूर्वी और दक्षिणी पूर्वी हवाएं चली। ग़ौरतलब है कि मंगलवार को सुबह से भी बादल छाए रहे थे और शहरवासियों को गर्मी और उमस का अहसास हुआ था। दोपहर चार बजे बाद शहर में अच्छी वर्षा हुई है।

मौसम विज्ञानियों के मुताबिक़, उत्तरी राजस्थान और पश्चिमी मध्य प्रदेश में चक्रवाती हवाओं का घेरा बनने से मंगलवार को मानसून सक्रिय हो गया है। इस वजह से मंगलवार को शाम से रात आठ बजे तक रुक-रुककर शहर के अलग-अलग हिस्सों में वर्षा हुई। एयरपोर्ट स्थित वेदर स्टेशन पर मंगलवार रात आठ बजे तक 11 बजे मिलीमीटर वर्षा दर्ज हुई।

इस दौरान शहर की कई सड़कों और चौराहों पर जलजमाव भी हुआ और वाहन चालक परेशान हुए। वहीं रीगल स्थित मध्य प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के वेदर स्टेशन पर 27.7 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई। कृषि महाविद्यालय के वेदर स्टेशन पर 36.50 मिलीमीटर वर्षा दर्ज हुई।

मौसम विज्ञानी एचएस पांडे के मुताबिक़, उत्तरी राजस्थान और पश्चिमी मध्य प्रदेश में चक्रवाती हवाओं के कारण मौसम बदला है। लखनऊ से होते हुए पटना की तरफ़ से हवाएं चली। बंगाल की खाड़ी और अरब सागर से आ रही नमी के असर से इंदौर, ग्वालियर, उज्जैन संभाग के ज़िलों में वर्षा हुई। इसके असर से इंदौर में दो दिन भारी वर्षा होने की संभावना है। मंगलवार को अधिकतम तापमान सामान्य से 4 डिग्री कम 27.4 डिग्री दर्ज किया गया।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
Advt.