मध्‍य प्रदेश में मानसून सक्रिय, 22 जिलों में तेज बारिश की संभावना

Updated on 11-09-2023 12:58 PM

भोपाल। मध्यप्रदेश में अब मानसून पूरी तरह मेहरबान हो चला है। रविवार को कई जिलों में तेज वर्षा के साथ आज भी आईएमडी ने भोपाल—नर्मदापुरम सहित 22 जिलों में तेज बारिश का अनुमान जारी किया है। मौसम विज्ञानियों के अनुसार 11 से 12 सितंबर को एक नया वेदर सिस्टम फिर सक्रिय होगा। जो 18 से 20 सितंबर के बीच फिर से तेज वर्षा कराएगा।

अगले 24 घंटे में जिलों का हाल

मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटे में भोपाल, शाजापुर, आगर-मालवा, सीहोर, देवास, हरदा, राजगढ़, सागर, रायसेन, विदिशा, अशोकनगर, नर्मदापुरम, बैतूल, शिवपुरी, भिंड, मुरैना, उमरिया, शहडोल, अनूपपुर, सीधी, निवाड़ी और रीवा जिले में जिन जिलों में तेज वर्षा होने का अनुमान है। तो वहीं इंदौर, जबलपुर, उज्जैन और ग्वालियर में हल्की वर्षा की संभावना है।

वर्षा का यह पूर्वानुमान

मौसम विभाग के अनुसार मध्य प्रदेश के शिवपुरी, अशोकनगर, दतिया, मुरैना, भिंड, पटना, टीकमगढ़, निवाड़ी जिलों में अति भारी वर्षा का यलो अलर्ट जारी किया गया है।

इन जिलों में गरज चमक की संभावना

अलीराजपुर, झाबुआ, बड़वानी को छोड़कर पूरे प्रदेश में घर चमक के साथ बिजली गिरने की संभावना है।

इन जिलों में मध्यम से भारी बारिश

शिवपुरकलां, रायसेन, गुना, ग्वालियर, विदिशा, नर्मदापुरम, सतना, सागर, दमोह, छतरपुर, शिवनी, कटनी में माध्यम से भारी बारिश का अनुमान मौसम विभाग ने जताया है।

कहां कितनी बारिश दर्ज

मुरैना में 17, तामिया में 14, परासिया में 10, पेटलावद में 10, नर्मदापुरम में 10, ताल में 9, आलोट में 9, बजाना, अलीपुर, इटारसी में 8 पचमढ़ी में 8, सीतामऊ में 7, गोहरगंज में 7, बैराड़ में साथ गौरिहार में 7, छतरपुर में 7, छिंदवाड़ा में 7, सौसर में 6, कटनी में 6, पलेरा में 6, खरगापुर में 6, इंदरगढ़ में 6 ,राहतगढ़ में 6, राजगढ़ में 6, बुधनी, रायसेन, सीहोर, देपालपुर, बनखेड़ी, नागदा, गैरतगंज, भोपाल, अरेराज, अगर, पिपरिया, झंडा, इछावर, बड़ी, गौतमपुरा, अंबादेवी, उमरेड, गाडरवारा और बरैली में 5 सेंटीमीटर बारिश दर्ज की गई।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
Advt.