मानसून की सक्रियता बरकरार, भोपाल, इंदौर, जबलपुर संभागों में गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने के आसार

Updated on 24-09-2023 04:24 PM
भोपाल। अलग-अगल स्थानों पर चार प्रमुख मौसम प्रणालियां सक्रिय हैं। इनमें से मानसून द्रोणिका मध्य प्रदेश के ग्वालियर से होकर गुजर रही है। इस वजह से लगातार आ रही नमी के कारण प्रदेश में बादल बने हुए हैं। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक दिन का तापमान बढ़ा हुआ रहने से रविवार-सोमवार को पूरे प्रदेश में गरज-चमक के साथ छिटपुट वर्षा हो सकती है। विशेषकर भोपाल, इंदौर, नर्मदापुरम, जबलपुर संभागों में मध्यम स्तर की वर्षा होने की संभावना है। उधर पिछले 24 घंटों के दौरान रविवार सुबह साढ़े आठ बजे तक सिवनी में 42.4, नर्मदापुरम में 15.8, खंडवा में आठ, बैतूल में 7.4, रतलाम में सात, छिंदवाड़ा में 4.3, भोपाल में 0.1 मिलीमीटर वर्षा हुई।

ये वेदर सिस्टम सक्रिय

मौसम विज्ञान केंद्र से मिली जानकारी के मुताबिक बिहार के आसपास हवा के ऊपरी भाग में बना चक्रवात वर्तमान में दक्षिण-पूर्वी उत्तर प्रदेश पर सक्रिय हो गया है। मानसून द्रोणिका ग्वालियर से होकर जा रही है। दक्षिणी मध्य महाराष्ट्र पर हवा के ऊपरी भाग में एक चक्रवात मौजूद है। इसके अतिरिक्त दक्षिणी गुजरात पर भी हवा के ऊपरी भाग में एक चक्रवात बना हुआ है।

इन इलाकों में बारिश की संभावना

मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्व वरिष्ठ मौसम विज्ञानी अजय शुक्ला ने बताया कि इन मौसम प्रणालियों के प्रभाव से लगातार नमी आ रही है। इस वजह से प्रदेश में अलग-अलग क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ वर्षा हो रही है। इसी क्रम में रविवार-सोमवार को भोपाल, इंदौर, जबलपुर, नर्मदापुरम में संभाग के जिलों में गरज-चमक के साथ मध्यम स्तर की वर्षा होने की संभावना है।

छह जिले अभी भी प्यासे

बता दें कि सितंबर माह में हुई झमाझम वर्षा से प्रदेश में सितंबर माह का सामान्य वर्षा का अभी तक का कोटा पूरा हो गया है। इस सीजन में एक जून से लेकर रविवार सुबह साढ़े आठ बजे तक 933.7 मिमी. वर्षा हो चुकी है। जो सामान्य वर्षा 935.1की तुलना के समकक्ष है। हालांकि अभी भी प्रदेश के छह जिले गुना, अशोकनगर,दमोह, सतना, रीवा एवं सीधी में सामान्य से 23 से लेकर 37 प्रतिशत तक कम वर्षा हुई है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
Advt.