प्रदेश में मानसून की गतिविधि तेज, भोपाल में दिखाई देगा असर

Updated on 19-06-2023 06:23 PM

भोपाल। प्रदेश में प्री मानसूनी गतिविधि तेज हो गई है। राजधानी भोपाल में इसका सबसे तेज दिखाई दिया। पिछले 24 घंटे के दौरान रतलाम में 4.6 और दतिया में 3.2 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड हुई। मौसम विभाग ने सोमवार को 25 जिलों में बारिश का अनुमान जताया है।

इन जिलों में दिखेगा बिपरजॉय का असर

मौसम विभाग के अनुसार 19 और 20 जून को पश्चिमी मध्य प्रदेश के अधिकांश स्थानों में बारिश हो सकती है। पश्चिम उत्तर मध्य प्रदेश के में भारी बारिश होने की भी आसार है। वहीं, विपरजॉय तूफान का असर प्रदेश के भोपाल, उज्जैन, चंबल और ग्वालियर संभाग में देखने को मिलेगा। राजगढ़, रायसेन, भोपाल, विदिशा, सीहोर, अशोकनगर, शिवपुरी, दतिया, गुना, मुरैना, ग्वालियर, भिंड, श्योपुर, उज्जैन, शाजापुर, देवास, आगर मालवा, रतलाम, नीमच और मंदसौर में भी तूफान के कारण बारिश होने का अनुमान है।

तापमान में गिरावट, उमस से लोग बेहाल

राजस्थान में तूफान के प्रभाव के कारण हुई बारिश का प्रभाव मध्य प्रदेश में भी दिखाई दे रहा है। अधिकांश जिलों का तापमान तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के नीचे पहुंच गया है। तापमान में भले ही कुछ गिरावट दर्ज हुई हो, लेकिन तपिश में अभी भी कमी नहीं आई है। सोमवार को सीधी, रीवा, नरसिंहपुर और बालाघाट सहित कुछ अन्य जिलों में भी लू चलने का अनुमान जताया है।

सीधी प्रदेश का सबसे गर्म जिला

प्रमुख शहरों के तापमान की बात करें तो रविवार को बुंदेलखंड के जिलों में सर्वाधिक अधिकतम तापमान दर्ज हुआ है। सीधी में 42.6 डिग्री सेल्सियस, रीवा में 42.5, नरसिंहपुर में 42, सतना 41.2, मंडला में 41.4, दमोह में 41, भोपाल में 38.8, ग्वालियर में 38.4, इंदौर में तापमान लुढ़क कर 34.6 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया।

भारी बारिश की चेतावनी

मौसम विभाग ने प्रदेश की 2 संभागों सहित प्रदेश के 25 जिलों में बारिश की चेतावनी जारी की है। ग्वालियर और चंबल संभाग के जिलों और मंदसौर, नीमच, भोपाल, नर्मदापुरम, इंदौर, उज्जैन, देवास, शाजापुर, आगर मालवा, नरसिंहपुर, सागर जिलों में कहीं-कहीं गरज चमक के साथ बारिश की चेतावनी जारी की है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
Advt.