मध्‍य प्रदेश में फिर सक्रिय हुआ मानसून, इन 4 संभागों के जिलों में भारी बारिश की संभावना

Updated on 06-09-2023 12:34 PM

 भोपाल। मध्‍य प्रदेश में एक बार फिर से मानसून सक्रिय हो रहा है। उम्‍मीद है कि जल्‍द ही पूरे प्रदेश में अच्‍छी बारिश होगी। बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र बनने के साथ ही मानसून द्रोणिका का पूर्वी सिरा भी सामान्य स्थिति में आ गया है। इस वजह से काफी समय से शिथिल पड़ा मानसून फिर सक्रिय हो गया है। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक बुधवार को पूरे प्रदेश में गरज-चमक के साथ वर्षा होने की संभावना है। विशेषकर भोपाल, इंदौर, जबलपुर एवं नर्मदापुरम संभाग के जिलों में कहीं-कहीं भारी वर्षा भी हो सकती है। उधर, वर्षा का दौर शुरू होने से हताश हो चुके किसानों के चेहरे खिल गए हैं। सूख रही फसलों को जीवनदान मिल गया है।

कहां कितनी बारिश दर्ज

मंगलवार को सुबह साढ़े आठ बजे से शाम साढ़े पांच बजे तक नरसिंहपुर में 41, सिवनी में 27, नौगांव में 22, ग्वालियर में 18.5, सतना में 14, मंडला में 12, छिंदवाड़ा में 10, जबलपुर में 8.6, सीधी एवं पचमढ़ी में सात, शिवपुरी एवं नर्मदापुरम में छह, रायसेन में तीन, मलाजखंड में दो, भोपाल में एक, गुना में 0.8, सागर में 0.2 मिलीमीटर वर्षा हुई।

यह है वर्तमान सिस्‍टम

मौसम विज्ञान केंद्र के मौसम विज्ञानी एसएन साहू ने बताया कि वर्तमान में बंगाल की खाड़ी में उत्तरी आंध्र एवं दक्षिणी ओडिशा के तट पर कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। मानसून द्रोणिका का पश्चिमी छोर हिमालय की तराई में है, लेकिन पूर्वी सिरा नजीबाबाद, लखनऊ, सतना, रायपुर से होते हुए कम दबाव के क्षेत्र से होकर बंगाल की खाड़ी तक बनी हुई है। पूर्वी उत्तर प्रदेश से लेकर कम दबाव के क्षेत्र तक एक द्रोणिका बनी हुई है।

अच्‍छी बारिश की संभावना बढ़ गई

मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्व वरिष्ठ मौसम विज्ञानी अजय शुक्ला ने बताया कि मानसून के फिर सक्रिय होने से पूरे प्रदेश में रुक-रुककर अच्छी वर्षा होने की संभावना बन गई है। बता दें कि इस सीजन में मध्य प्रदेश में एक जून से लेकर मंगलवार सुबह साढ़े आठ बजे तक 664.5 मिलीमीटर वर्षा हुई है। जो सामान्य वर्षा (823.9 मिमी.) की तुलना में 19 प्रतिशत कम है। प्रदेश के 27 जिलों में सामान्य से 47 प्रतिशत तक कम वर्षा हुई है। इससे सोयाबीन, धान की फसलों पर सूखे का खतरा मंडराने लगा था।

146.96 लाख हेक्टेयर में हुई है बोवनी

मप्र में कुल 146.96 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में खरीफ की फसलों की बोवनी की गई है। इसमें 53.35 लाख हेक्टेयर में सोयाबीन, 33.85 लाख हेक्टेयर में धान, 17.44 लाख हेक्टेयर में मक्का एवं 13.90 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में उड़द की बोवनी की गई है। मानसून के पुन: सक्रिय होने से किसानों ने काफी राहत महसूस की है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
Advt.