मध्य प्रदेश आ रहा मानसून मुंबई में रुका… 10 जून के बाद तेज बारिश, तब तक पड़ेंगी बौछारें

Updated on 04-06-2025 12:24 PM

भोपाल। वैसे तो दक्षिण-पश्चिम मानसून पांच दिनों से मुंबई के पास ही ठिठका हुआ है, लेकिन लगातार आ रही नम हवाओं के कारण मध्य प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में बौछारें पड़ने का सिलसिला बना हुआ है। इससे वातावरण में ठंडक भी बनी हुई है।

इसी क्रम में मंगलवार को सुबह साढ़े आठ बजे से शाम साढ़े पांच बजे तक रायसेन में 26, खरगोन में 22, इंदौर एवं सागर में आठ, खजुराहो में सात, उमरिया में पांच, रीवा एवं धार में दो, भोपाल में 1.6, उज्जैन में एक और मंडला में 0.2 मिलीमीटर वर्षा हुई। प्रदेश में सबसे अधिक 38.5 डिग्री सेल्सियस तापमान नौगांव में रिकार्ड किया गया। मौसम विज्ञानियों के अनुसार, अगले दो दिन प्रदेश के अधिकतर शहरों में छिटपुट बारिश होने की संभावना है।

हरियाणा में बना है चक्रवात

मौसम विज्ञान केंद्र के विज्ञानी अभिजीत चक्रवर्ती ने बताया कि वर्तमान में मानसून की उत्तरी सीमा मुंबई, अहिल्यानगर, आदिलाबाद, भवानीपटना, पुरी, बालुरघाट से होकर ही गुजर रही है। एक पश्चिमी विक्षोभ पंजाब और उसके आसपास हवा के ऊपरी भाग में चक्रवात के रूप में सक्रिय है। इससे एक द्रोणिका भी संबद्ध है। हरियाणा पर हवा के ऊपरी भाग में एक चक्रवात बना हुआ है।

रुक-रुककर हो रही बारिश

इसके अतिरिक्त उत्तर-पश्चिमी उत्तर प्रदेश पर भी हवा के ऊपरी भाग में एक चक्रवात बना हुआ है। हवाओं के साथ नमी आने के कारण रुक-रुककर बारिश हो रही है। इस तरह की स्थिति अभी बनी रहने के आसार हैं।

मौसम विशेषज्ञ अजय शुक्ला ने बताया कि हवाओं का रुख पश्चिमी बना हुआ है। साथ ही हवाओं की रफ्तार भी काफी तेज है। इस वजह से पूरे प्रदेश में अधिकतम तापमान काफी कम हो गया है। 10 जून के बाद मानसूनी हलचल तेज होने की संभावना है। उसके बाद पूरे प्रदेश में अच्छी वर्षा का दौर शुरू हो सकता है।

इंदौर में सुबह हल्की और दोपहर को जोरदार बारिश

इंदौर में नवतपा खत्म होते ही मौसम ने करवट ली। मंगलवार को हल्की बारिश के साथ दिन की शुरुआत हुई। दोपहर करीब 2.45 बजे तेज बरसात शुरू हुई, जो लगभग 40 मिनट तक लगातार होती रही। अधिकतम तापमान 31.3 और न्यूनतम तापमान 24.9 डिग्री सेल्सियस रहा। एयरपोर्ट स्थित मौसम केंद्र पर दिनभर में 8 मिमी बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग के मुताबिक अगले दो-तीन दिन हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.