मानसून की विदाई, सनी रहा संडे, मंडे को लेकर जानें कैसा रहेगा भोपाल का मौसम

Updated on 30-09-2024 12:05 PM
भोपाल: रविवार को देर रात अचानक हुई बारिश ने उमस भरे मौसम से राहत दी। चंबल इलाके में भी बारिश ने कई जगहों पर अपना असर दिखाया। वहीं राजधानी भोपाल में बादल छाए रहे, जिससे दिन का तापमान नियंत्रित रहा। मानसून की विदाई के साथ राज्य के कुछ हिस्सों में बारिश की संभावना है। पर इस दौरान भोपाल में तेज बारिश की पॉसिबिलिटी नहीं है। हल्की से मध्यम बारिश ही देखने को मिल सकती है।

मौसम विभाग ने बताया कि दक्षिण-पश्चिम मानसून वापसी रेखा फिरोजपुर, सिरसा, चूरू, अजमेर, माउंट आबू, डीसा, सरगुजा और जूनागढ़ से होकर गुजरती है। उत्तर-पश्चिमी भारत और आसपास के इलाकों में एक चक्रवाती परिसंचरण सक्रिय था। दक्षिण गुजरात और आसपास के इलाकों में भी चक्रवाती परिसंचरण सक्रिय था। कोमोरिन से तमिलनाडु होते हुए रायलसीमा क्षेत्र तक एक द्रोणिका फैली हुई है। मौसम विभाग ने बताया कि इन प्रणालियों के कारण राज्य के कुछ हिस्सों में बारिश हो सकती है।

भोपाल का तापमान


रविवार को भोपाल में दिन का तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 31.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि रात का तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 24.0 डिग्री रहा। रविवार सुबह 8.30 बजे तक पिछले 24 घंटों में शहर में 19.6 मिमी बारिश दर्ज की गई।

कैसा रहेगा भोपाल का मौसम


सोमवार को भोपाल के लिए मौसम विभाग ने पूर्वानुमान में कहा कि आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे, गरज-चमक के साथ छींटे पड़ेंगे और हल्की बारिश की संभावना है। दिन और रात का तापमान क्रमश: 32 डिग्री सेल्सियस और 24 डिग्री सेल्सियस रहेगा, जबकि हवा की औसत गति चौदह किलोमीटर प्रति घंटा रहेगी।

एमपी के लिए मौसम का पूर्वानुमान


राज्य के लिए पूर्वानुमान में मौसम विभाग ने बड़वानी, अलीराजपुर, झाबुआ, सहित धार और चंबल अंचल में गरज-चमक के साथ भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। वहीं भोपाल, विदिशा, रायसेन, सीहोर, राजगढ़, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, बुरहानपुर, खंडवा, खरगोन, इंदौर, रतलाम, उज्जैन, देवास, शाजापुर, आगर, मंदसौर, गुना, अशोक नगर और अन्य जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश की चेतावनी जारी की गई है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.