मध्‍य प्रदेश में बढ़ेगा मानसून का असर, 21 जुलाई से 5 संभागों में भारी वर्षा की संभावना

Updated on 20-07-2023 12:20 PM
भोपाल मध्‍य प्रदेश में अब बारिश का दौर बढ़ने वाला है। मानसून द्रोणिका वर्तमान में रायसेन, सिवनी से होकर गुजर रही है। मानसून सक्रिय है। मौसम के जानकारों का कहना है कि 21 जुलाई से मप्र में मानसून की गतिविधियों में और तेजी आने की संभावना है। इसके तहत पूरे प्रदेश में लगातार भारी वर्षा का सिलसिला भी शुरू हो सकता है। दक्षिणी छत्तीसगढ़ पर हवा के ऊपरी भाग में एक चक्रवात बना हुआ है। उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी और उससे लगे उत्तरी ओडिशा पर हवा के ऊपरी भाग में भी एक चक्रवात बना है, इसके कम दबाव के क्षेत्र में परिवर्तित होने की संभावना है। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक इन मौसम प्रणालियों के असर से गुरुवार को जबलपुर, भोपाल, इंदौर, नर्मदापुरम उज्जैन संभाग के जिलों में भारी वर्षा होने की संभावना है।

इन जिलों में आरेंज अलर्ट

गुरुवार के लिए बालाघाट, खरगोन, रतलाम, उज्जैन, देवास, मंदसौर, नीमच, सीहोर, नर्मदापुरम, हरदा, गुना एवं धार जिलों में भारी से अति भारी वर्षा का आरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

इन जिलों में यलो अलर्ट

नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, मंडला, रायसेन, भोपाल, बैतूल, बुरहानपुर, खंडवा, बड़वानी, आलीराजपुर, झाबुआ, इंदौर, शाजापुर एवं आगर जिलों में भारी वर्षा का यलो अलर्ट जारी किया गया है।

कल से मानसून की गतिविधियां और बढ़ेंगी

मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्व वरिष्ठ मौसम विज्ञानी अजय शुक्ला ने बताया कि बंगाल की खाड़ी में हवा के ऊपरी भाग में बने चक्रवात के गुरुवार तक कम दबाव के क्षेत्र में बदलने की संभावना है। यह मौसम प्रणाली गहरे कम दबाव के क्षेत्र में परिवर्तित हो सकती है।

कहां कितनी बारिश दर्ज

मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ मौसम विज्ञानी जेपी विश्वकर्मा ने बताया कि मानसून द्रोणिका के मप्र से होकर गुजरने से लगातार नमी मिल रही है। इस वजह से राजधानी सहित प्रदेश के अधिकतर जिलों में रुक-रुककर वर्षा हो रही है। बुधवार को सुबह साढ़े आठ बजे से शाम साढ़े पांच बजे तक खजुराहो में 23, भोपाल (शहर में) 17.5, रतलाम में 17, इंदौर में 15.1,धार में 10,उमरिया में दो, भोपाल (एयरपोर्ट )में 1.8, नौगांव में एक, उज्जैन में 0.4, बैतूल में 0.4 मिलीमीटर वर्षा हुई। उधर, मंगलवार-बुधवार की दरमियानी रात उज्जैन में 105.6, गुना में 48.8, मंडला में 41.2 मिमी. वर्षा हुई थी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
Advt.